×

Bollywood Film: एक बार फिर वरुण धवन की दुल्हनिया बनेंगी आलिया भट्ट, क्या बनेगी दुल्हनिया 3

Alia Bhatt Film: खबर आ रही है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट फिर एक साथ काम कर सकते हैं, इस बात का खुलासा आलिया भट्ट ने खुद किया है।

Shivani Tiwari
Published on: 6 March 2025 1:26 PM IST
Alia Bhatt Film
X

Alia Bhatt Film

Bollywood Film: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता वरुण धवन एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, यहां तक कि इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टुडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से साथ में डेब्यू भी किया था, इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बहुत से लोग दीवाने हैं, जी हां! फैंस इन्हें फिर से एकसाथ पर्दे पर देखना चाहते हैं, वहीं अब खबर आ रही है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट फिर एक साथ काम कर सकते हैं, इस बात का खुलासा आलिया भट्ट ने खुद किया है। आइए बताते हैं कि आलिया भट्ट ने वरुण धवन के साथ कम करने को लेकर क्या कहा है।

दुल्हनिया की बनेंगी तीसरी फ्रेंचाइजी

बॉलीवुड की गलियारों में खबरें फैली हुईं हैं कि बहुत ही जल्द दुल्हनिया फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी बनेंगी, जी हां! हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म के बाद मेकर्स दुल्हनिया की तीसरी फ्रेंचाइजी लेकर आ रहें हैं, हालांकि कब तक दुल्हनिया 3 पर काम शुरू होगा, इससे जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अब आलिया भट्ट ने दुल्हनिया 3 पर एक बयान दिया है, जो वायरल हो गया है।


अभिनेत्री आलिया भट्ट से हाल ही में उनके फैंस ने सवाल किया कि वे वरुण धवन के साथ दुल्हनिया की अगली फ्रेंचाइजी कब लेकर आ रहीं हैं, इसके जवाब में आलिया भट्ट ने कहा हां इसके लिए कोई स्क्रिप्ट भी होनी चाहिए। यह खबर सुन फैंस एक्साइटेड हो गए, हालांकि फैंस ने कहा कि वे खुद उनके लिए स्क्रिप्ट लिख देंगे। आलिया भट्ट के इस बयान से साफ है कि यदि उन्हें दुल्हनिया की तीसरी फ्रेंचाइजी ऑफर होती है तो वे जरूर उसमें काम करना चाहेंगी।

करण जौहर लगा चुके हैं मुहर

फिल्ममेकर करण जौहर अनाउंस किया है कि वे दुल्हनिया की तीसरी फ्रेंचाइजी लेकर आएंगे, वे इसकी तीसरी फ्रेंचाइजी बनाने चाहते हैं, लेकिन कब तक बनेगी, इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। वहीं यह भी सवाल उठ रहें हैं कि क्या वरुण धवन और आलिया भट्ट ही दुल्हनिया की तीसरी फ्रेंचाइजी में होंगे, फिलहाल ये देखने वाली बात होगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story