×

लंदन में किसके साथ आलिया कर रही है मस्ती, देखिए तस्वीरें

suman
Published on: 23 Nov 2017 5:37 AM GMT
लंदन में किसके साथ आलिया कर रही है मस्ती, देखिए तस्वीरें
X

मुंबई: करोड़ो दिलों की धड़कन आलिया भट्ट इन दिनों मस्दतीके मूड में है। वो लंदन में अपनी बहन के साथ मस्ती कर रही है। आलिया की झोली में ढ़ेर सारी फिल्में है और पिछले दिनों फिल्म राजी शूटिंग में आलिया काफी व्यस्त थी। जब आलिया को इस फिल्म की शूटिंग पूरा करने के बाद एक ब्रेक मिला तो वह अपनी बहन शाहीन भट्ट का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन की हसीन वादियों का लुत्फ उठाने चली गई।

यह भी पढे...

आलिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बहन के साथ एक तस्वीर को साझा किया है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह लंदन में कितनी मस्ती कर रही हैं। आलिया इस क्यूट सी तस्वीर में बहन शाहीन के साथ नजर आ रही हैं और इस तस्वीर के साथ आलिया ने कैप्शन में ‘ब्लंडर लैंड’ लिखा है। इस तस्वीर को आप नीचे देख सकते हैं। बहुत जल्द आलिया की आगामी फिल्म राजी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए पहली बार कश्मीरी लड़की के किरदार में दिखेंगी

suman

suman

Next Story