×

रिलीज हुआ Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani का नया गाना, 10 मिनट में मिले लाखों के व्यूज

Dhindhora Bhaje Re: करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का नया गाना रिलीज हो गया है। आइए आपको दिखाते हैं वीडियो।

Ruchi Jha
Published on: 23 July 2023 9:03 AM GMT (Updated on: 23 July 2023 9:24 AM GMT)
रिलीज हुआ Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani का नया गाना, 10 मिनट में मिले लाखों के व्यूज
X
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani (Image Credit: Instagram)

Dhindhora Bhaje Re: इन दिनों आलिया भट्ट और रणवीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म से करण जौहर 7 साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। अब तक फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, अब फिल्म का तीसरा गाना भी रिलीज हो गया है, जिसने 10 मिनट में ही लाखों के व्यूज पा लिए हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

करण जौहर ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि करण जौहर 7 साल बाद फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से निर्देशन में कमबैक कर रहे हैं। हाल ही में करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म के नए गाने का वीडियो शेयर किया है। जी हां...फिल्म का नया गाना 'ढिंढोरा बाजे रे' आज रिलीज हो गया है। वीडियो को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा है - ''प्यार की आवाज तेज होती है। तो डांस करने के लिए तैयार हो जाए।'' करण ने यह वीडियो 14 मिनट पहले शेयर किया है और अब तक इस वीडियो को लाखों के व्यूज मिल चुके हैं। फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

फिर एक बार कैमरे पर नजर आएंगे आलिया-रणवीर

एक बार फिर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। जी हां...इससे पहले दोनों को साथ में फिल्म 'गली बॉय' में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया था। वहीं, दर्शकों के दिलों में भी इस फिल्म ने एक खास जगह बनाई थी और अब एक बार फिर ये दोनों साथ में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजक आएंगे। फिल्म में दोनों का रोमांस देखने को मिलेगा।

कब रिलीज होगी 'रॉकी और रानी'?

मां बनने के बाद यह आलिया की पहली फिल्म है, जो बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया रणवीर के साथ-साथ धर्मेंद्र और जया बच्चन भी मैन लीड में है। इसके अलावा भी फिल्म में कई फेमस स्टार शामिल है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि करण जौहर की ये मल्टी स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है। वैसे गानों की बात करें, तो फिल्म के गानों को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और यह गाने सोशल मीडिया पर काफी ट्रैंड कर रहे हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story