×

Alia Bhatt: शादी के बाद बदला आलिया भट्ट का नाम, कहा- मैं छोटा महसूस नहीं करना चाहती

Alia Bhatt Name: आलिया भट्ट ने अपने पासपोर्ट पर ऑफिशियली अपना नाम आलिया भट्ट-कपूर में बदलने की प्लानिंग की कन्फर्मेशन दिया है।

Anushka Rati
Published on: 21 Aug 2022 2:36 AM GMT
Alia Bhatt: शादी के बाद बदला आलिया भट्ट का नाम, कहा- मैं छोटा महसूस नहीं करना चाहती
X

Upcoming latest movie Brahmastra (image: social media)

Alia Bhatt: आपको बता दें कि, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने नाम के साथ अपने पति रणबीर कपूर का सरनेम जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आलिया खुद को आलिया भट्ट-कपूर कहलाने से खुश हैं और आपके थॉट्स से जल्द ही बदलाव आएगा। बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर एक साथ काम करने के दौरान आलिया और रणबीर को एक-दूसरे से प्यार हो गया और शादी के बंधन में बंधने से पहले सालों तक एक दूसरे को डेट किया। वहीं ये न्यूली वेड कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं जैसा कि इस साल जून के अंत में अनाउंसमेंट किया गया था।

बता दें कि, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, आलिया ने इस बात का खुलासा किया कि, उनका स्क्रीन नाम हमेशा आलिया भट्ट होगा, लेकिन जल्द ही अपना नाम ऑफिशियली फॉर्म में वह अपना नाम आलिया भट्ट-कपूर में बदल देंगी, अब जब वह कपूर परिवार में शामिल हो गई हैं तो अपने पासपोर्ट पर नाम अपडेट करने के बारे में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे यह करने में बहुत खुशी हो रही है।"

इसके साथ ही आलिया, जो पिछले कुछ समय से खुद में बदलाव करने की प्लान्स बना रही थी, उन्हों ने खुलासा किया कि उनको अपने बिजी शेड्यूल और कई इंटरनेशनल ट्रेवल्स के कारण इसे करने का समय नहीं मिला। वहीं उन्होंने अपने हॉलीवुड डेब्यू प्रोजेक्ट "हार्ट ऑफ़ स्टोन" के लिए लगभग एक महीना यूके में बिताया। इसके साथ ही रणबीर कपूर के अपने पासपोर्ट पर मैरिटल स्टेटस को 'तुरंत' बदलने के बाद, आलिया ने कहा, "अब हम एक बच्चा पैदा करने जा रहे हैं। मैं भट्ट नहीं बनना चाहती, जबकि कपूर परिवार एक साथ सफर कर रहे हैं। आप जानते हैं मेरा क्या मतलब है? मैं अकेला महसूस नहीं करना चाहती।"

"मैं आलिया भट्ट थी और हमेशा रहूंगी और अब मैं भी कपूर हूं, "उन्होंने कन्फर्म किया कि उनका नाम जल्द ही आलिया भट्ट-कपूर में बदल जाएगा। वहीं आलिया और रणबीर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जहां फिल्म में रणबीर शिव के रूप में नजर आएंगे वहीं आलिया उनकी लव इंटरेस्ट ईशा होंगी। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं यह फिल्म फैंटेसी ट्रायलॉजी के पहले भाग के रूप में 2 सितंबर को रिलीज होगी।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story