×

Allu Arjun Net Worth: पुष्पा की रियल लाइफ इनकम सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

Allu Arjun Net Worth: अल्लू अर्जुन साउथ के सबसे ज्यादा प्रसिद्ध व अमीर एक्टर्स में से एक है, आज अल्लू अर्जुन अपना 42वां जन्मदिन मना रहे है, चलिए जानते है उनका नेटवर्थ

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 8 April 2024 6:31 AM GMT
Allu Arjun Net Worth: पुष्पा की रियल लाइफ इनकम सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश
X

Allu Arjun Net Worth In Hindi: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) साउथ सिनेमा में ही नहीं अपितु दुनिया भर में अपनी बेहतरीन एक्टिंग व स्टाइल की वजह से जाने जाते है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के पास आज के समय में बैक टू बैक कई सारी फिल्में है। अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2: The Rule) की वजह से सुर्खियों में छाए हुए है क्योकि पुष्पा की सफलता के बाद मेकर्स पुष्पा का सीक्वल लेकर आ रहे है। जिसका टीजर अल्लू अर्जुन के 42वें जन्मदिन (Allu Arjun Birthday) पर यानि आज जारी किया जाएगा। अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के सबसे ज्यादा मशहूर एक्टर के साथ ही सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर में से भी एक है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) हर एक फिल्म के लिए बंपर फीस वसूलते है। यही वजह है कि आज अल्लू अर्जुन एक लग्जरी लाइफ जीते है, चलिए जानते है अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ (Allu Arjun Net Worth In Rupees) के बारे में

अल्लू अर्जुन नेट वर्थ (Allu Arjun Net Worth In Hindi)-


अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां (Allu Arjun Age) जन्मदिन मना रहे है। अल्लू अर्जुन का नाम फिल्मी दुनिया के सबसे अमीर एक्टर में शामिल है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी हर एक फिल्म के लिए करोड़ो रूपए चार्ज करते है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करते है। वे फ्रूटू, रैपिडो, जोमैटों व अन्य कई सारे विज्ञापनों में नजर आ चुके है। तो वही अल्लू अर्जुन की कुल नेवर्थ 460 करोड़ रूपए (Allu Arjun Net Worth In Indian Rupees) से भी ज्यादा है।

अल्लू अर्जुन घर (Allu Arjun House)-


Allu Arjun का हैदराबाद में जुबली हिल्स इलाके में एक घर है, जोकि काफी आलीशान है। उनके घर की सजावट आधुनिक तरीके से की गई है। उनके घर में एक बड़ा पूल भी है। घर का आकार 8,000 वर्ग फुट बताया जाता है। अल्लू अर्जुन के घर की कीमत 100 करोड़ (Allu Arjun House) रूपए है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन का मुंबई में 2Bhk (Allu Arjun Mumbai House) का एक अपार्टमेंट भी है।

अल्लू अर्जुन कार कलेक्शन (Allu Arjun Car Collection)-


अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारे (Allu Arjun Car Collection) है। रिपोर्ट्स कि माने तो, अल्लू अर्जुन के पास बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर और ऑडी जैसी कार कंपनियों की महंगी से महंगी कारें भी शामिल है। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू एक्स6 कूव कार भी है। अल्लू अर्जुन के पास पोर्शे और जगुआर भी है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन के पास हमर H2, जगुआर XJ L, वोल्वो XC90 T8 एक्सीलेंस, BMW X6 M स्पोर्ट और मर्सिडीज GLE 350d है। अल्लू अर्जुन के पास वैनिटी वैन भी है। उसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रूपए है।

अल्लू अर्जुन के पास महंगी घड़ियाँ भी है (Allu Arjun Watch Collection)-


अल्लू अर्जुन के पास महंगी कार के अलावा घड़िया (Allu Arjun Watch Collection) भी है। ड्रेस घड़ी, सैंटोस 100XL है। इसकी कीमत 4.44 लाख रुपये है, इसके अलावा अल्लू अर्जुन के पास ब्रेइटलिंग एवेंजर हरिकेन 45 जैसी घड़िया भी है। इनकी कीमत 4.51 लाख रूपए है। अल्लू अर्जुन के पास रोलेक्स की भी घडी है। इसके साथ ही डेटोना स्टेनलेस स्टील भी है, जिसकी कीमत 7.30 लाख रूपए है।

अल्लू अर्जुन एक मूवी के लिए कितना लेते है (Allu Arjun Movie Fees)-


अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए 35 से 40 करोड़ रूपए (Allu Arjun Fees) चार्ज करते है। पुष्पा फिल्म की सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन ने अपनी फीस में बढ़ोत्तरी कर दी है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story