×

Allu Arjun Upcoming Movie: अल्लू अर्जुन अपकमिंग मूवी में पुष्पा 2 से लेकर ये फिल्में है शामिल

Allu Arjun Upcoming Movie 2024: अल्लू अर्जुन आने वाले दिनों में पुष्पा 2 व पुष्पा 3 के अलावा इन फिल्मों में नजर आएंगे, देखिए अल्लू अर्जुन मूवी लिस्ट

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 1 April 2024 2:40 PM GMT
Allu Arjun Upcoming Movie Name
X

Allu Arjun Upcoming Movie 

Allu Arjun Upcoming Movie 2024-2025: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड व हर एक फिल्म इंड्रस्टी में अपनी फिल्म पुष्पा की वजह से नाम कमाने वाले अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा जोकि उनकी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक है। ये फिल्मों दर्शकों द्वारा इतनी ज्यादा पसंद की गई थी। अब मेकर्स पुष्पा (Pushpa) के सीक्वल व पुष्पा 2 व पुष्पा 3 पर भी काम करना शुरू कर दिए है। पुष्पा 2 (Pushpa 2) का नाम पुष्पा द रूल (Pushpa: The Rule) व पुष्पा 3 (Pushpa 3) का नाम पुष्पा द रोर (Pushpa: The Roar) रखा गया है। इन फिल्मों के अलावा अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और भी फिल्मों में नजर आने वाले है। चलिए आज अल्लू अर्जुन की अपकमिंग (Allu Arjun Upcoming Movie Name) फिल्मों के बारे में बताते है।

अल्लू अर्जुन अपकमिंग मूवी (Allu Arjun Upcoming Movie Name)-

अल्लू अर्जुन मूवी पुष्पा 2 यानि पुष्पा द रूल (Allu Arjun Movie Pushpa 2 (Pushpa: The Rule))-


अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा जो कि 2021 में कोविड के समय में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। और इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अल्लू अर्जुन की एक अलग ही पहचान बना दी। पुष्पा की सफलता के बाद पुष्पा (Pushpa 2) का सीक्वल बनने जा रहा है। पुष्पा 2 (Pushpa 2) यानि पुष्पा द रूल (Pushpa The Rule) जोकि इसी साल यानि 2024 में 15 अगस्त (Pushpa 2 Release Date) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तो वहीं पुष्पा 2 यानि पुष्पा द रूल का टीजर (Pushpa 2 Teaser) अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानि 8 अप्रैल 2024 (Allu Arjun Birthday) को मेकर्स द्वारा जारी किया जाएगा।

अल्लू अर्जुन की एए21 मूवी कोराटाला शिवा के साथ (Allu Arjun AA21 Movie With Koratala Siva)-


अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की एए21मूवी (AA21 Movie) जिसकी घोषणा 2021 में ही कर दी गई थी। जो कि डायरेक्टर कोराटाला शिवा के साथ होगी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने X एकाउंट पर की थी। लेकिन ये फिल्म कब रिलीज (AA21 Movie Release Date) होगी। इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जैसे ही हमे इसके बारे में अपडेट पता चलते है, हम आपको अवगत कराते हैं।

अल्लू अर्जुन की एए22 फिल्म निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ (Allu Arjun AA22 Movie With Trivikram Srinivas)-

अल्लू अर्जुन की एए22 मूवी को लेकर भी अपडेट सामने आ गई है। बता दे कि अल्लू अर्जुन निर्देशक त्रिविक्रम निवास के साथ अपनी अगली फिल्म AA22 करने जा रहे है। गीता आर्ट्स और हारिका एंड हसीन क्रिएशन्स इस परियोजना का वित्तपोषण कर रहे हैं, जिसे इस जोड़ी की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। अल्लू अर्जुन की ये फिल्म कब रिलीज होगी अभी इसके बारे में अपडेट सामने नहीं आए है।

अल्लू अर्जुन संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में भी आएंगे नजर (Allu Arjun Movie With Sandeep Reddy Vanga)-

एनिमल मूवी से 2023 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी (Sandeep Reddy Vanga) अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ फिल्म करने जा रहे है। बता दे कि अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अगली फिल्म संदीप रेड्डी वांगा के साथ होगी। ये फिल्म कब रिलीज (Allu Arjun Movie) होगी और इसका टाइटल क्या होगा, इसके बारे में अभी किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। जैसे ही जानकारी मिलती है, हम आपको इसके बारे में ताजा अपडेट साझा करते है।

अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म एटली के साथ होगी (Allu Arjun Movie With Atlee)-


अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अगली फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली के साथ होगी। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) निर्देशक की अगली फिल्म के लिए सहयोग करने के लिए तैयार हैं। परियोजना से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दिसंबर में कहा, “एटली और अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) पिछले कुछ समय से बातचीत कर रहे हैं और चीजें अब सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। एटली (Atlee) 2024 की आखिरी तिमाही में अपनी अगली फिल्म शुरू की शूटिंग शुरू कर देंगे।

अल्लू अर्जुन पुष्पा 3 यानि पुष्पा द रोर (Allu Arjun Pushpa 3 (Pushpa The Roar))-

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) अभी रिलीज भी नहीं हुई है। कि मेकर्स ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 3 के टाइटल की भी घोषणा कर दी है। यानि पुष्पा 3 (Pushpa 3) को पुष्पा द रोर (Pushpa The Roar) के नाम से जाना जाएगा। लेकिन पुष्पा 3 कब रिलीज (Pushpa 3 Release Date) होगी इसके बारे में किसी प्रकार की अपडेट अभी सामने नहीं आई है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story