Ami Je Tomar Song: विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की जुगलबंदी ने जीता दिल आमी जे तोमार गाना जारी

Bhool Bhulaiyaa 3 Song Ami Je Tomar Song Lyrics: भूल भूलैया 3 में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित का गजब का फेस ऑफ देखने को मिला, गाना का वीडियो हुआ जारी

Shikha Tiwari
Published on: 25 Oct 2024 2:32 PM GMT (Updated on: 25 Oct 2024 2:32 PM GMT)
Ami Je Tomar Song
X

Bhool Bhulaiyaa 3 Ami Je Tomar Song Out 

Ami Je Tomar Song Out: भूल भूलैया 3 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में एक बार फिर से दर्शकों को Bhool Bhulaiyaa की मंजूलिका यानि विद्या बालन देखनें को मिलेंगी। तो वहीं विद्या बालन के साथ इस बार फिल्म में माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। ये दोनों मिलकर इस बार रूह बाबा यानि कार्तिक आर्यन का होश उड़ाने वाली है। इसके अलावा Bhool Bhulaiyaa 3 में दर्शकों विद्या बालन और माधुरी दीक्षिता का फेस ऑफ भी देखने को मिलने वाला है। जोकि Bhool Bhulaiyaa का गाना Ami Je Tomar पर होगा। जिसका वीडियो आज रिलीज कर दिया गया है।

भूल भूलैया 3 आमी जे तोमार गाना रिव्यू (Bhool Bhulaiyaa 3 Song Ami Je Tomar)-

भूल भूलैया 3 में दर्शकों को विद्या बालन और माधुरी दीक्षित दोनों का फेस ऑफ देखने को मिला है। जैसा कि सभी को पता है कि माधुरी दीक्षित एक बहुत अच्छी डांसर हैं। तो वहीं विद्या बालन ने भी आमी जे तोमार गाने में एक बेहतरीन डांस किया था। अब दोनों ने साथ में इस फिल्म में इस गानें पर डांस किया है। माधुरी दीक्षित के बारे में तो सभी को पता है कि वो एक बेहतरीन डांसर हैं और उन्होंने इस उम्र में भी क्लासिक डांस को बखूबी किया है। तो वहीं विद्या बालन भी माधुरी दीक्षित को कड़ी टक्कर देने में कामयाब साबित होती हुई नजर आ रही है।

Ami Je Tomar Song में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने गजब का फेस ऑफ दर्शकों के सामने पेश किया है। जोकि दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। तो वहीं ऑडियो पहले ही रिलीज किया जा चुका है।

भूल भूलैया 3 रिलीज डेट (Bhool Bhulaiyaa 3 Release Date)-

भूल भूलैया 3 सिनेमाघरों में दिवाली के अवसर पर रिलीज हगी। जिसकी टक्कर अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन के साथ होने वाली है। अब देखने लायक होगा Bhool Bhulaiyaa 3 या Singham Again कौन-सी फिल्म दर्शकों को पसंद आती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story