×

अमिताभ ने खरीदी देश की सबसे महंगी MPV कार, कीमत भी जान लीजिए

अमिताभ बच्चन ने मर्सेडीज बेंज वी क्लास एमपीवी खरीदी है। 81.90 लाख  (एक्स-शोरूम, भारत) की ये कार खरीदने वाले अमिताभ पहले सेलिब्रिटी हैं। उन्होंने ये कार मुंबई के ऑटो हैंगर डीलरशिप से ली। 

Rishi
Published on: 9 April 2019 4:40 AM GMT
अमिताभ ने खरीदी देश की सबसे महंगी MPV कार, कीमत भी जान लीजिए
X

मुंबई : अमिताभ बच्चन ने मर्सेडीज बेंज वी क्लास एमपीवी खरीदी है। 81.90 लाख (एक्स-शोरूम, भारत) की ये कार खरीदने वाले अमिताभ पहले सेलिब्रिटी हैं। उन्होंने ये कार मुंबई के ऑटो हैंगर डीलरशिप से ली। मर्सेडीज बेंज वी क्लास देश में बिकने वाली सबसे महंगी एमपीवी है।

ये भी देखें : ट्विटर का नया फैसला, एक दिन में लोगों को फॉलो करने की लिमिट सिर्फ 400

आपको बता दें, वी क्लास की एक्सक्लूसिव कीमत 81.90 लाख है जबकि इसके वी क्लास एक्सप्रेशन की कीमत 68.40 लाख है।

बेंज वी क्लास लग्जरी एमपीवी इसी साल भारत में लॉन्च की है। ये 6 और 7 सीटर में उपलब्ध है।

2 लीटर BS VI कंप्लेंट डीजल इंजन है जो 120 Kw पावर और 380 Nm टार्क जनरेट करता है।

ये भी देखें : बेगुसराय : कन्हैया कुमार के नामांकन में शामिल होंगे जावेद-शबाना

10.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ती है।

कार में 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा भी उपलब्ध है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story