TRENDING TAGS :
Navya Naveli Nanda : नव्या नवेली नंदा को लोगों की इस आदत ने किया परेशान, अमिताभ की नातिन ने दिया ऐसा रिएक्शन
Navya Naveli Nanda : नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती हैं और उन्हें हमेशा ही सुर्खियों में बने हुए देखा जाता है। बॉलीवुड की दुनिया से उनका कोई कनेक्शन नहीं है लेकिन वह अपनी सादगी से हर बार सुर्खियों में आ जाती हैं।
Amitabh Bachchan Granddaughter navya naveli nanda
Navya Naveli Nanda : अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा पॉपुलर स्टार किड में से एक है और हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर वो अक्सर लाइमलाइट बटोर लेती हैं लेकिन बॉलीवुड की दुनिया से वह काफी दूर हैं। साल 2022 में उन्हें व्हाट द हेल नव्या के नाम से एक पॉडकास्ट होस्ट करते हुए देखा गया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी।नव्या को ग्लैमर की दुनिया से काफी दूर देखा जाता है और अपने सादगी भरे अंदाज से वह कहीं दफा दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए देखा जा रहा था और वह गांव की सड़क पर भी दिखाई दी थी। इतना ही नहीं नव्या की हिंदी भी बहुत ही शानदार है जो लोगों को हमेशा हैरान कर देती है। अब हाल ही में उन्हें इन सब बातों पर रिएक्शन देते हुए देखा गया।
इस बात से परेशान हैं नव्या
एक इंटरव्यू के दौरान नव्या को यह बताते हुए देखा गया कि जब भी वह हिंदी बोलती हैं, तो लोग चौंक जाते हैं और उनसे पूछते हैं कि अरे वाह तुम्हें हिंदी आती है। आगे उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर हैरानी होती है और मुझे लगता है कि आपको आपकी भाषा आनी चाहिए।
विदेश में हुई पढ़ाई
आपको बता दें कि नव्या ने अपनी स्कूली पढ़ाई लंदन से पूरी की है और इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई न्यूयॉर्क से पूरी की है और उनका ग्रेजुएशन वहीं से हुआ है। 21 साल की उम्र में उन्होंने अपना बिजनेस शुरू कर दिया था और वह एक नन प्रॉफिटेबल आर्गेनाइजेशन चलाती हैं, जिसका नाम प्रोजेक्ट नव्या है। इसके अलावा वह अपने फैमिली बिजनेस एस्कार्ट्स ग्रुप का काम भी संभालती है।
तगड़ी है फैन फॉलोइंग
नव्या का फिल्मी दुनिया से कोई कनेक्शन तो नहीं है लेकिन अक्सर उन्हें लाइमलाइट में बने हुए देखा जाता है। सोशल मीडिया पर वो अक्सर एक्टिव रहती है और अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें उन्हें यहां पर शेयर करते हुए देखा जाता है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 10 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं जो उनकी हर चीज पर जमकर रिएक्शन देते हुए दिखाई देते हैं। उन्हें अक्सर तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ जाती हैं।