×

Director Prayag Raj Passed Away: निर्देशक और राइटर प्रयाग राज का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Director Prayag Raj Passed Away: बॉलीवुड की गलियारों से आज फिर बेहद ही बुरी खबर सामने आई है, जाने माने दिग्गज राइटर प्रयाग राज का निधन हो गया है, उनके निधन की खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में मातम छा गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 24 Sep 2023 5:05 AM GMT (Updated on: 24 Sep 2023 5:27 AM GMT)
Director Prayag Raj Passed Away
X

Director Prayag Raj Passed Away (Photo- Social Media)

Director Prayag Raj Passed Away: बॉलीवुड की गलियारों से आज फिर बेहद ही बुरी खबर सामने आई है, जाने माने दिग्गज राइटर प्रयाग राज का निधन हो गया है, उनके निधन की खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में मातम छा गया है। प्रयाग राज सिर्फ अपने लेखन के लिए नहीं जाने जाते थे, बल्कि वह एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही एक अच्छे निर्देशक भी थे। उन्होंने कई फिल्में डायरेक्ट की थीं। प्रयाग राज बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, कमल हासन और रजनीकांत जैसे मेगास्टार की फिल्मों को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते थे। इतने महान और टैलेंटेड निर्देशक और लेखन के चले जाने से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है।

राजेश खन्ना संग दी थी पहली सुपरहिट फिल्म

प्रयाग राज हिंदी सिनेमा के एक महान राइटर थे, उनकी लगभग सभी फिल्में हिट हो जाया करती थीं। वहीं अगर आपको उनकी पहली हिट फिल्म के बारे में बताएं तो उन्होंने अपनी पहली हिट अभिनेता राजेश खन्ना के साथ दी थी। इस फिल्म का नाम "सच्चा झूठा" था। अपनी इस फिल्म के हिट होते ही प्रयाग राज छा गए थे।



लंबे समय से बीमार चल रहे थे प्रयाग राज

निर्देशक प्रयाग राज लंबे समय से बीमार चल रहे थे, वह बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और शनिवार की शाम लगभग 4 बजे के आस पास उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयाग राज का अंतिम संस्कार रविवार यानी कि आज ही किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कुछ दिग्गज अभिनेताओं के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। प्रयाग राज के निधन की खबर सुन उनके साथ काम कर चुके अभिनेताओं को गहरा सदमा लगा है, वे सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर करते हुए प्रयाग राज को श्रद्धांजलि दे रहें हैं।

प्रयाग राज की हिट फिल्में

प्रयाग राज की अगर हिट फिल्मों को देखा जाय तो इसकी लिस्ट बेहद लंबी है। जी हां !!! उन्होंने अपने करियर में बतौर एक्टर, निर्देशन और राइटर कई फिल्में दी हैं। खासतौर पर वह "अमर अकबर एंथनी", "कुली", "मर्द रोटी", "मर्द", "सुहाग", "फूल बने अंगारे" जैसे शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते थे। प्रयाग राज का हिंदी सिनेमा की दुनिया में कुछ ऐसा दबदबा था कि इंडस्ट्री के बड़े से बड़े सितारे उनके साथ काम करना चाहते थे। प्रयाग राज भले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वे अपने बेहतरीन कामों की वजह से हमेशा याद किए जायेंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story