×

Amrapali Dubey Biography in hindi: गोरखपुर की रहने वाली कैसे बनी निरहुआ की हीरोइन, जाने यहां आम्रपाली से जुड़ी अनसुनी बातें

Amrapali Dubey Biography in hindi: भोजपुरी दर्शकों के बीच आम्रपाली दुबे आज के समय में राज कर रही हैं। आज उनको टक्कर देने वाला कोई नहीं हैं।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 1 Dec 2021 8:58 AM GMT (Updated on: 1 Dec 2021 10:04 AM GMT)
amrapali dubey
X

आम्रपाली दुबे (डिजाइन फोटो- न्यूजट्रैक)

Amrapali Dubey Biography in hindi : वैसे तो भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हॉट एक्ट्रेस हैं, लेकिन जब फेवरेट की बात आती है तो लोगों की जुबान पर सिर्फ एक ही अभिनेत्री का नाम होता है वह है आम्रपाली दुबे। भोजपुरी दर्शकों के बीच आम्रपाली दुबे आज के समय में राज कर रही हैं। आज उनको टक्कर देने वाला कोई नहीं हैं। उन्होंने न केवल भोजपुरी फिल्मों में काम किया है बल्कि हिंदी सीरियलों में भी अपनी एक्टिंग का लोह मनवाया है। तो चलिए हम जानते हैं आखिर कौन हैं आम्रपाली दुबे, कहां की रहने वाली हैं, इनकी शिक्षा क्या है, इनकी पर्सनल लाइफ (Amrapali Dubey Biography in hindi) के बारें में सबकुछ

आम्रपाली दुबे की जीवनी (Amrapali Dubey ki Jivani)

आज भले ही आम्रपाली दुबे किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं लेकिन इन मुकाम तक पहुचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। आम्रपाली दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला में 11 जनवरी साल 19 87 में हुआ था। आम्रपाली एक ब्राह्मण परिवार से तालुकात रखती हैं। इनके पिता का नाम शैलेश दुबे हैं और माता का नाम उषा दुबे हैं।

आम्रपाली दुबे की शिक्षा (Amrapali dubey education)


भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो बहुत कम लोग पढ़े लिखे होते हैं। लेकिन आम्रपाली एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा पढ़ाई की हैं। आम्रपाली ने मुंबई के भवन कॉलेज से ग्रेजुएश की हैं ऐसे कहा जाता है कि आम्रपाली शुरुआत कि दिनों में डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन पढ़ाई में कमजोर होने के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई ग्रेजुएश के बाद छोड़ दी और एक्टिंग की ओर मुड़ गई।

आम्रपाली दुबे के TV सीरियल्स (Amrapali dubey serial list)


आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार बनने से पहले आम्रपाली दुबे टीवी सीरियलों में काम किया करती थी। उन्होंने टीवी सीरियल का सफर साल 2008 में शुरू कर दिया। आम्रपाली की पहली टीवी सीरियल सात फेरे- सलोनी का सफर है। इस सीरिलय में उन्होंने श्वेता की भूमिका निभाई थी। इस सीरियल के बाद उन्होंने एक और सीरियल किया, जिसका नाम रहना है तेरी पलकों की छांव में। यह सीरिलय आज भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके बाद आम्रपाली ने मेरा नाम करेगी रौशन, हॉन्टेड नाइट्स आदि सीरियलों में काम किया।

आम्रपाली की भोजपुरी सफर (Amrapali dubey bhojpuri career)


आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में करियर की शरुआत फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी सोना से किया। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्म की, जैसे बगही भइल सजना हमार, जिगरवाला, निरहुआ रिक्शावाला 2, पटना से पाकिस्तान, राजा बाबू कुसुम, आशिक आवारा, बम बम बोल रहा है काशी, 2019 बिदाई 2, निरहुआ चलल लंदन जूली आदि हैं।

आम्रपाली दुबे अफेयर (Amrapali dubey Affairs)

भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे वैसे तो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अगर इनकी अफेयर की बात करें तो इनका मान भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाला निरहुआ के साथ जोड़ा गया है। कहा जाता है कि आम्रापाली दुबे और दिनेश लाल यादव बहुत जल्द शादी करने वाले हैं लेकिन अभी तक इस बात की कोई सच्चाई सामने नहीं आई हैं।

आम्रपाली दुबे की कुल संपति (Amrapali dubey net worth)


आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे इन दिनों टॉप अभिनत्रियों में गिनी जाती हैं। आम्रपाली एक फिल्म के लिए 10 से 16 लाख रुपए फीस लेती हैं। इसके अलावा किसी लाइव शो के लिए आम्रपाली 3 लाख से 4 लाख रुपए लेती हैं। सूत्रों की माने तो इनकी कुल संपति तकरीबन 2 करोड़ है।

Shweta

Shweta

Next Story