TRENDING TAGS :
Amrapali Dubey के बर्थडे पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो, कहा- ड्रीम गर्ल
Amrapali Dubey Birthday: आम्रपाली के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने भी उन्हें बेहद ही प्यार से बर्थडे विश किया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है|
Amrapali Dubey
Amrapali Dubey Birthday: भोजपुरी इंडस्ट्री की आन बान और शान आम्रपाली दुबे का आज जन्मदिन है, जी हां! आम्रपाली दुबे आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहीं हैं। आम्रपाली दुबे को उनके जन्मदिन पर फैंस, दोस्तो और सेलेब्स से सोशल मीडिया पर जन्मदिन की प्यार भरी शुभकामनाएं और बधाईयां मिल रहीं हैं, वहीं आम्रपाली के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने भी उन्हें बेहद ही प्यार से बर्थडे विश किया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, आइए आपको भी दिखाते हैं।
आम्रपाली दुबे के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का रोमांटिक पोस्ट (Dinesh Lal Yadav Birthday Post For Amrapali Dubey)
आम्रपाली दुबे 38 साल की हो गईं हैं, लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। आम्रपाली दुबे से अक्सर उनकी शादी से जुड़ा सवाल पूछा जाता है, लेकिन वे यही कहतीं हैं कि जब उनकी शादी होगी तब खुद लोगों को पर चल जाएगा। हालांकि आम्रपाली दुबे का नाम अक्सर भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव के साथ जुड़ता है। बता दें कि दिनेश लाल यादव शादीशुदा हैं, लेकिन फिर भी भोजपुरी गलियारों में यही चर्चा होती है कि दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के बीच कुछ खास रिश्ता है, क्योंकि अक्सर ही दोनों की एक साथ स्पॉट किया जाता है, दोनों साथ में ज्यादातर फिल्में करते हैं।
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के फैंस तो इन्हें रियल लाइफ में कपल मान बैठे हैं। वहीं अब आम्रपाली दुबे के बर्थडे पर दिनेश लाल यादव ने ऐसा प्यारा पोस्ट शेयर किया है, जो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दिनेश लाल यादव ने आम्रपाली दुबे के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों के घूमने से लेकर फिल्म शूटिंग और फनी फोटोज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो के साथ निरहुआ ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे ड्रीम गर्ल।" साथ ही आम्रपाली दुबे को टैग भी किया। निरहुआ का ये पोस्ट वायरल हो रहा है और सुर्खियों में भी आ चुका है।