Radhika Anant Ambani Video: शादी के कुछ महीने बाद ही पत्नी राधिका मर्चेंट से गुस्सा हुए अनंत अंबानी

Anant Ambani Radhika Merchant Viral Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को अभी समय नहीं हुआ है, लेकिन दोनों के बीच अभी से तकरार शुरू हो चुकी है

Shikha Tiwari
Published on: 19 Oct 2024 11:51 AM GMT (Updated on: 19 Oct 2024 12:13 PM GMT)
Anant Ambani Radhika Merchant
X

Anant Ambani Got Angry In Radhika Merchant Birthday Party Video Viral 

Anant Ambani Radhika Merchant Video: भारत के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) का विवाह राधिका मर्चेंट के संग जुलाई के माह में हुआ था। जिसके बाद उनकी शादी का समारोह काफी समय तक चला था। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी एक-दूसरे को एक लंबे समय से डेट कर रहे थे। और इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी (Radhika Merchant Anant Ambani) शादी के बाद अक्सर एक-दूसरे के साथ पब्लिक प्लेस पर नजर आते हैं। तो वहीं राधिका मर्चेंट का अंबानी परिवार में पहला गणपति था। जिसे उन्होंने काफी अच्छे से सेलिब्रेट किया था। जिसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन सबके बीच हालहि में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसको देखकर ऐसा लग रहा है कि अनंत अंबानी पत्नी राधिका मर्चेंट से नाराज हैं।

अनंत अंबानी पत्नी राधिका मर्चेंट के बर्थडे पार्टी में हुए गुस्सा (Anant Ambani Got Angry In Radhika Merchant Birthday Party)-

अनंत अंबानी (Anant Ambani) की पत्नी राधिका मर्चेंट ने हालहि में अपना 29वॉ जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। राधिका मर्चेंट ने पहले अपना जन्मदिन समाज सेवा केंद्र में मनाया, जहाँ से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसके बाद राधिका मर्चेंट ने अपना जन्मदिन अंबानी परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। जिसमें अंबानी परिवार के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्स और राधिका मर्चेंट के माता-पिता भी शामिल थे। जिसका वीडियोज सोशल मीडिया पर आया था।

राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के जन्मदिन से ज्यादा उस वीडियो में राधिका मर्चेंट(Radhika Merchant) द्वारा केक काटे जाने के बाद पति अनंत अंबानी और फिर जेठ आकाश अंबानी को खिलाया जाना था। जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया। आकाश अंबानी ने पहले केक खाने से मना किया और उन्होंने पहले घर के बड़ो को केक खिलाने का अनुरोध किया। तो वहीं अनंत अंबानी को जब राधिका मर्चेंट ने केक खिलाया तब वो थोड़े नाराज नजर आए।



जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस वीडियोज को देखने के बाद नेटिजन्स इसका मुद्दा बनाने लगे। और कहने लगे कि Radhika Merchant और Anant Ambani की शादी को अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है। और राधिका मर्चेंट अंबानी फैमिली में खुश नजर नहीं आ रही हैं। तो वहीं अनंत अंबानी गुस्से में नजर आ रहे हैं। जिसके बाद से इन दोनों के बीच लड़ाई की चर्चाऐं होने लगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। इस वीडियो में जो नजर आ रहा है वो सच नहीं है। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी एक-दूसरे के साथ काफी ज्यादा खुश हैं। और आने वाले समय में अंबानी परिवार उनके साथ दीपावली का जश्न मनाती हुई नजर आएगी।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story