TRENDING TAGS :
Anant Radhika Wedding Photo: अनंत राधिका हुए एक दूसरे के शादी की पहली तस्वीर आई सामने
Anant Radhika Wedding Photo: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने आज मुंबई में राधिका मर्चेंट के साथ लिए सात फेरे, तस्वीरें हुई वायरल
Anant Radhika Wedding Photo (Image Credit-Social Media)
Anant Radhika Wedding Photo: मुकेश अंबानी के बेटे Anant Ambani की आज Radhika Merchant के साथ मुंबई में शादी सम्पन्न हुई.अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए देश विदेश हर जगह से सितारे आये हुए थे।अंबानी परिवार के छोटे बेटे की शादी का फंक्शन जामनगर से शुरू हुआ था और अब जाकर आज मुंबई में पूरा हुआ।अनंत राधिका की शादी का फंक्शन किसी उत्सव की तरह अंबानी और मर्चेंट परिवार ने मनाया है। अनंत अंबानी की शादी में नीता अंबानी शाहरुख खान के साथ पठान के कुछ डांस स्टेप्स करतीं नजर आई। तो वही प्रियंका चोपड़ा ने भी पति निक जोनस के साथ दूल्हे राजा के साथ जम कर डांस किया.अब जाकर दूल्हा और दुल्हन की शादी की तस्वीरें सामने आ गईं हैं।
अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें सामने आईं (Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Photo)-
आज आखिरकार अनंत अंबानी(Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट(Radhika Merchant) पूरी रीति रिवाज के साथ एक दूसरे के हो गए हैं। उन्होंने परिवार वालों और मेहमानो के सामने एक दूसरे को जयमाल पहनाया। और सात फेरे लिए, जिस पल का लोगो को बेसब्री से इंतज़ार था आज वो पल आ गया है।
Anant Radhika Wedding Photo (Image Credit-Social Media)
अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें सामने आ गईं हैं। (Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Photo)- जहाँ दूल्हे के रूप में अनंत परफेक्ट नज़र आ रहे हैं वहीँ राधिका भी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं हैं।
Anant Radhika Wedding Photo (Image Credit-Social Media)
आपको बता दें राधिका ने लाइट पिंक कलर का हैवी एम्ब्रॉइडरेड लहंगा पहना है जिसमे वो गज़ब ढाह रहीं हैं। उनके आगे बॉलीवुड के सितारे भी फीके नज़र आ रहे हैं। फिलहाल अब अंबानी परिवार के छोटे शाहजादे यानी अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट संग शादी हो गई है। अनंत राधिका शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीँ राधिका मर्चेंट दुल्हन के ऑउटफिट में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं हैं।