Anant Radhika Wedding Pic: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की तस्वीरें हुई वायरल

Anant Radhika Wedding Photo: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी आज राधिका मर्चेंट के साथ हो रही है, जिनकी शादी के जश्न की तस्वीरें व वीडियों आना शुरू हो चुके हैं।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 12 July 2024 8:31 AM GMT
Anant Radhika Wedding Pic
X

Anant Radhika Wedding Pic

Anant Radhika Wedding Pic: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और दुनिया के टॉप-10 अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल Mukesh Ambani के छोटे बेटे Anant Ambani की शादी की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। जिसकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। Anant Ambani और Radhika Merchant की शादी आज जियो वर्लड कन्वेंशन सेटंर में संपन्न होगी। शादी में मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है। Anant की Radhika Wedding की कुछ तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अनंत राधिका वेडिंग पिक (Anant Radhika Wedding Photo)-

अंबानी परिवार के सबसे छोटे शहजादे आज काफी लंबे समय के बाद दूल्हा बनेंगे। उनकी शादी का फंक्शन तो काफी समय से शुरू था। लेकिन आज यानि 12 जुलाई 2024 को उनकी शादी मुंबई में फैमिली व मेहमानों के सामने संपन्न होगा। Anant Ambani की शादी का हर एक फंक्शन काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया है। तो वहीं Anant Radhika Wedding फंक्शन में सबकी नजर उनके परिवार, दूल्हा-दुल्हन व मेहमानों के ऑउटफिट पर थी। अब जाकर सोशल मीडिया Anant-Radhika की Wedding की कुछ तस्वीरें व वीडियो सामने आए हैं।


सोशल मीडिया पर Anant Radhika की Wedding में उनकी माँ यानि Nita Ambani की सामने आई है। जोकि मल्टीकलर की साड़ी पहने हुए पूरे ट्रेडिशनल तरीके से तैयार नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में नीता अंबानी हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं।


तो वहीं राधिका मर्चेंट की एंट्री का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि Radhika Merchant एक सफेद रंग की गाड़ी में नजर आ रही हैं। उनकी गाड़ी सफेद कलर के फूलों से सजी हुई है। लेकिन Radhika Merchant का चेहरा नहीं नजर आ रहा है।


तो वहीं अंबानी खानदान की लाडली यानि Isha Ambani की तस्वीर सामने आई है। जिसमें ईशा अंबानी ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहना हुआ है। ईशा अंबानी का ये लुक काफी ज्यादा रॉयल लग रहा है।

अब लोगों को Anant Ambani और Radhika Merchant के शादी के गेटअप का इंतजार है। लोग देखना चाहते हैं देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन के बेटे व बहू (Ambani Son Wedding) अपने शादी के समारोह में कैसे तैयार होते हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story