×

संध्या नहीं बल्कि यह खूबसूरत लड़की बनेगी 'सूरज सा' की असली बींदड़ी, सामने आई पहली तस्वीर

By
Published on: 2 April 2017 8:38 AM GMT
संध्या नहीं बल्कि यह खूबसूरत लड़की बनेगी सूरज सा की असली बींदड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
X

मुंबई: न जाने कितनी ही लड़कियां उस वक्त अनस राशिद की दीवानी हो गई थी थी, जब उन्होंने स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल 'दिया और बाती' में सूरज का रोल निभाया था। एक अनपढ़ और हलवाई बने सूरज की सादगी ने देश की लाखों लड़कियों का दिल जीत लिया था। घर-घर में पहचान बना चुके सूरज यानी की अनस राशिद ने हाल ही में जब अपनी शादी का ऐलान किया, तो उनके फैंस शॉक रह गए। फीमेल फैंस को कुछ निराशा जरूर हुई पर उनकी रियल लाइफ बींदड़ी को देखने के लिए हर कोई बेकरार था।

इससे पहले उनकी होने वाली हमसफ़र का नाम आया था, पर अब उनकी तस्वीर भी आ गई है बता दें कि हिना अपने नाम की ही तरह काफी खूबसूरत हैं और वह 24 साल की हैं हिना, पंजाब के मलेरकोटला की रहने वाली है और पिछले 6 सालों से वह चंडीगढ़ में रह रही है।

अनस ने कहा था कि वे अपने परिवार के पसंद की लड़की के साथ शादी करना चाहते थे और अतंत: सबके आशीर्वाद के साथ यह सच हो रहा है। बता दें कि उनके और हिना के बीच 14 साल का अंतर है। अनस 38 साल के हैं और इस समय हम एक-दूसरे को जान-समझ रहे हैं। हिना एक साधारण लड़की हैं। बहुत जल्द दोनों की इंगेजमेंट भी होने वाली है। इससे पहले अनस, टीवी एक्ट्रेस रिति पांडे के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन शादी पर असहमति के कारण फरवरी 2014 में दोनों अलग हो गए।

आगे की स्लाइड में देखिए अनस की हमसफ़र हिना की तस्वीर

Next Story