×

हवेली कुछ रहस्यमयी घटनाएं,अंगूरी भाभी बन गईं नागिन

टीवी पर इन दिनों सुपरनैचुरल कहानियों खूब देखने को मिल रही हैं। अब टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे भी नए अवतार में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे नागिन के अवतार में नजर आएंगी। अंगूरी भाभी के किरदार को उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए पंसद किया जाता है और उन्होंने भाभीजी के किरदार को बखूबी निभाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी है।

Anoop Ojha
Published on: 23 Jan 2019 12:22 PM GMT
हवेली कुछ रहस्यमयी घटनाएं,अंगूरी भाभी बन गईं नागिन
X

टीवी पर इन दिनों सुपरनैचुरल कहानियों खूब देखने को मिल रही हैं। अब टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे भी नए अवतार में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे नागिन के अवतार में नजर आएंगी। अंगूरी भाभी के किरदार को उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए पंसद किया जाता है और उन्होंने भाभीजी के किरदार को बखूबी निभाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी है।

यह भी पढ़ें.....‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम सौम्या टंडन बनी मां, बेटे को दिया जन्‍म

दर्शकों ने शुभांगी यानी अंगूरी भाभी को हमेशा उनके मासूम और शांत किरदार के लिए सराहा और पसंद किया है। अब दर्शक उनका एक बिल्कुल नया अवतार देखेंगे। 'भाभीजी घर पर हैं' के आगामी एपिसोड में मॉडर्न कॉलोनी के सभी निवासी विभूति, तिवारी और अंगूरी भाभी पिकनिक के लिए बाहर जाएंगे। जहां वो सब एक हवेली में ठहरते हैं। हवेली में विभूति के साथ कुछ रहस्यमय घटनाएं होती हैं। सभी लोग इस बात से अनजान है कि आखिर क्या हो रहा है और फिर अचानक विभूति, अंगूरी भाभी को नागिन के अवतार में देखते हैं।

यह भी पढ़ें.....पापा से झूठ बोलकर शुरू की एक्टिंग, आज एक एपिसोड की इतनी फीस लेते हैं हप्पू सिंह उर्फ योगेश

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story