×

आयरलैंड के पहले इंडियन मूल के PM लियो वराडकर पर गर्व है-अनिल कपूर

suman
Published on: 17 Jun 2017 6:09 AM GMT
आयरलैंड के पहले इंडियन मूल के PM लियो वराडकर पर गर्व है-अनिल कपूर
X

मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि उन्हें भारतीय मूल के पहले आइरिश प्रधानमंत्री लियो वराडकर पर गर्व है। अनिल ने वराडकर को देश का सबसे युवा और पहला समलैंगिक प्रधानमंत्री चुनने के लिए आयरलैंड की सराहना की।

आगे...

उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "भारतीय मूल के पहले आइरिश प्रधानमंत्री! लियो वराडकर और आयरलैंड की प्रगतिशीलता पर गर्व है। दुनिया धीरे-धीरे लेकिन निश्चित तौर पर बदल रही है।"

आगे...

वराडकर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी फाइन गेल के नेता हैं। एंडा केनी के स्थान पर उन्हें फाइन गेल पार्टी का नेता चुना गया है। अनिल इन दिनों अपनी कॉमेडी फिल्म 'मुबारकां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में उनके भतीजे अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी भी हैं। 'मुबारकां' जुलाई में रिलीज होगी।

आईएएनएस

suman

suman

Next Story