×

मुबारकां में चाचा-भतीजे के ही रोल में नजर आएंगे अनिल और अर्जुन

shalini
Published on: 15 Jun 2016 6:26 AM GMT
मुबारकां में चाचा-भतीजे के ही रोल में नजर आएंगे अनिल और अर्जुन
X

मुंबई: बॉलीवुड के लखन अनिल कपूर और उनके भतीजे अर्जुन कपूर असल जिंदगी के बाद जल्द ही एक फिल्म में भी चाचा-भतीजे के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि आजकल अर्जुन कपूर मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट हो रही फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग कर रहें हैं। इस फिल्‍म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी हैं।

फिल्म का नाम होगा मुबारकां

-ख़बरों के अनुसार अनिल कपूर और अर्जुन कपूर डायरेक्टर अनीस बज्मी की अगली फिल्म मुबारकां में एक साथ एक्टिंग करते नजर आएंगे।

-रियल लाइफ की तरह ही स्क्रीन पर भी ये चाचा भतीजे का रोल निभाएंगे।

-लेकिन अभी तक इस फिल्म में फीमेल स्टार्स को कास्ट नहीं किया गया है।

-फीमेल स्टार्स के कास्ट होते ही फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी।

अनिल बनेंगे लव गुरु

-फिल्म मुबारकां से जुड़े सोर्स ने कहा है, "यह फिल्म है जैसे, एक बहुत बड़ी ग्रीक वेडिंग का नो एंट्री से मिलना।

-इस फिल्म में अनिल, अर्जुन के लव गुरु भी होंगे!"

-बॉलीवुड में चाचा भतीजे की जोड़ी बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाती है, इसके लिए तो आपको फिल्म का वेट करना होगा।

shalini

shalini

Next Story