×

अनिल कपूर को हुई ये बीमारी, अप्रैल में जाएंगे इलाज के लिए जर्मनी

suman
Published on: 31 Jan 2019 3:06 AM GMT
अनिल कपूर को हुई ये बीमारी, अप्रैल में जाएंगे इलाज के लिए जर्मनी
X

जयपुर: अनिल कपूर को उनके फिटनेस के लिए जाना जाता है। अनिल कपूर अपनी रियल उम्र से कम लगते हैं। यही वजह है कि अनिल कपूर से लोग सबसे पहले यही पूछते हैं किसदाबहार जवानी और फिटनेस का राज़ क्या है। अनिल हर बार यही जवाब देते हैं कि उनके इस फिटनेस का राज़ है, हर समय खुश रहना और किसी तरह की कोई चिंता न करना।लेकिन अनिल कपूर के इस फिटनेस को किसी की बुरी नजर लग गई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनिल ने खुलासा किया कि वह कैल्सफकेशन ऑफ शोल्डर की तकलीफ से जूझ रहे हैं। अनिल ने कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से उनका कंधा पत्थर जैसा होता जा रहा है। अनिल कपूर ने अपनी इस बीमारी के बारे में हाल ही में एक टीवी शो के लॉन्च के दौरान जिक्र करते हुए कहा था कि वह हेल्थ की समस्या से गुजर रहे हैं, लेकिन स्टेज पर आते ही जब खुद के प्रति दर्शकों का उत्साह देखते हैं तो अपनी तकलीफ भूल जाते हैं।

अनुपम खेर की मम्मी ने अनिल कपूर के लिए कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल

अनिल कपूर इस बीमारी के इलाज के लिए वह अप्रैल में जर्मनी जाने वाले हैं। अनिल ने कहा कि पिछले 2 साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्सियम जमा हो रहा है और जिसकी वजह से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। यह बीमारी और ना बढ़े, इसलिए अनिल कपूर जल्द से जल्द अपना इलाज कराना चाहते हैं।

अनिल बताते हैं कि फिल्मों में लगातार स्टंट करने के कारण उनका कंधा खराब हुआ है, वह अधिकतर स्टंट खुद करते थे, लेकिन इस बीमारी के बाद स्टंट करना मुश्किल हो गया है। अनिल इन दिनों डॉक्टर की सलाह मानकर अपने कंधे का पूरा ख्याल रख रहे हैं, वह लगातार डॉक्टर के टच में हैं। अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव, सोनम कपूर, जूही चावला, बृजेन्द्र काला, सीमा पाहवा और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार हैं। फिल्म के ट्रेलर को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

suman

suman

Next Story