×

WOW:शम्मी कपूर के अंदाज में नजर आ सकते हैं फन्ने खां में अनिल कपूर

suman
Published on: 22 July 2018 4:31 AM GMT
WOW:शम्मी कपूर के अंदाज में नजर आ सकते हैं फन्ने खां में अनिल कपूर
X

मुंबईः एक्टर अनिल कपूर अपनी आने वाली फिल्म फन्ने खान में सुपरहिट फिल्म प्रिंस के गाने बदन पे सितारे को रिक्रियेट करने जा रहे हैं। राकेश ओम प्रकाश मेहरा निर्मित और अतुल मांजरेकर निर्देशित ‘फन्ने खां’ में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के सभी गानों को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

फिल्म का अगला गाना कुछ खास होगा, जिसमे आपको शम्मी कपूर की याद आ जाएगी। फिल्म में शम्मी कपूर की फिल्म ‘प्रिंस’ का ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए’का रीक्रिएट वर्जन सुनने और देखने को मिलेगा जिसमें अनिल कपूर नजर आने वाले हैं।

एक बार फिर टकराएंगे कंगना-ऋतिक,अगले साल पता चलेगा किसकी होगी जीत

फिल्म में रियल सांग के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। रीक्रिएटेड वर्जन में सिर्फ सिंगर को चेंज किया गया है। इस गाने में अनिल, शम्मी के कुछ आइकॉनिक डांन्स मूव्स भी करते हुए दिखाई देंगे। अतुल मांजरेकर ने बताया कि फिल्म में अनिल का किरदार एक ऑर्केस्ट्रा सिंगर का है और वह मोहम्मद रफी और शम्मी कपूर को भगवान की तरह पूजता है। फिल्म प्रिंस में यह गाना मोहम्मद रफी ने गाया था और इसे शम्मी कपूर एवं वैजंतीमाला पर फिल्माया गया था।

suman

suman

Next Story