×

Anjali Arora: अंजली अरोड़ा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर दिया बड़ा हिंट, सुन खिल उठेंगे फैंस के चेहरे

Anjali Arora Upcoming Project: "कच्चा बादाम" गाने की वजह से सुर्खियों में आई अंजली अरोड़ा आज लाखों दिलों की धड़कन बन बैठी हैं। अंजली लंबे समय से स्क्रीन पर दिखाई नहीं दी हैं, ऐसे में फैंस बेसब्री ने उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहें हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 19 March 2023 12:48 PM GMT
Anjali Arora: अंजली अरोड़ा ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर दिया बड़ा हिंट, सुन खिल उठेंगे फैंस के चेहरे
X
Anjali Arora (Photo- Social Media)
Anjali Arora Upcoming Project: "कच्चा बादाम" गाने की वजह से सुर्खियों में आई अंजली अरोड़ा आज लाखों दिलों की धड़कन बन बैठी हैं। अंजली लंबे समय से स्क्रीन पर दिखाई नहीं दी हैं, ऐसे में फैंस बेसब्री ने उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहें हैं और अब हम आपके लिए उनके नए प्रोजेक्ट से जुड़ा डिटेल लेकर आएं हैं, जिसे पढ़ आप यकीनन खुश जायेंगे।

Iconic Gold Awards 2023 में स्पॉट हुई अंजली अरोड़ा

अंजली अरोड़ा को हाल ही में Iconic Gold Awards 2023 में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने ब्राउन कलर की स्टनिंग ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रहीं थीं। अपनी अदाओं से फैंस को घायल करते हुए अंजली ने अवार्ड फंक्शन के दौरान ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा एक हिंट दिया है।

इस शो का हिस्सा बन सकती हैं अंजली अरोड़ा

Iconic Gold Awards 2023 के दौरान दिए एक इंटरव्यू में अंजली अरोड़ा ने खुलासा किया कि वह रियलिटी शो "खतरों के खिलाड़ी" के आने वाले सीजन में नजर आ सकती हैं। इंटरव्यू के समय जब अंजली से पूछा गया कि क्या वे "खतरों के खिलाड़ी" या फिर अन्य रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं?, इसपर अंजली ने कहा, "क्यों नहीं!! शायद मैं इसका हिस्सा बना सकती हूं। छिपकली का डर था, लेकिन मैं इससे ओवरकम कर रहीं हूं। बाकी मुझे किसी भी चीज से कोई दिक्कत नहीं है। मैं खतरों के खिलाड़ी के लिए बिलकुल तैयार हूं।"

अंजली की इस बात से कहीं न कहीं ये साफ हो गया है कि एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी और वे इसके लिए पूरी तरह तैयार भी हैं। यकीनन ये खबर सुन अंजली के फैंस खुश हो गए होंगे और अब शो में उनका खतरनाक स्टंट देखने के लिए बेताब होंगे।

रियलिटी शो "लॉकअप" का रह चुकीं हैं हिस्सा

अंजली अरोड़ा रियलिटी शो "लॉकअप" का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म Alt Balaji पर हुआ था, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था। अंजली ने इस शो का हिस्सा बनकर खूब सुर्खियां बटोरी थी, यहां तक कि शो के दौरान रैपर मुनव्वर फारूखी संग उनका नाम भी जोड़ा गया था, हालांकि शो के खत्म होने के तुरंत बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं थीं। दोनों के साफ कर दिया था कि अब इनके बीच कुछ नहीं है।

सोशल पर पर भी करती हैं फैंस का मनोरंजन

अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। अपने पोस्ट के जरिए अंजली लगातार फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। कभी अपने डांस मूव्स से तो कभी अपनी सिजलिंग अदाएं दिखा अंजली नेटीजेंस के दिल लूट लेती हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story