×

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड संग Bobby Deol का चलेगा चक्कर! इस फिल्म के लिए साथ आए दोनों

Bobby Deol Saba Azad Upcoming Movie: फिल्म 'एनिमल' की सक्सेस के बाद बॉबी देओल खूब चर्चा में है। इन दिनों एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को खूब एंजॉय कर रहे हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 20 May 2024 8:36 AM GMT
Bobby Deol Saba Azad Upcoming Movie
X

Bobby Deol Saba Azad Upcoming Movie (Image Credit: Social Media)

Bobby Deol Saba Azad Upcoming Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 'एनिमल' की सक्सेस के बाद उनके पास एक से बढ़कर एक फिल्मों की लाइन लगी हुई है। एक तरह से कहा जाए तो 'एनिमल' के बाद बॉबी देओल की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। अब एक्टर ने अपनी अगली फिल्म के लिए अनुराग कश्यप से हाथ मिलाया है। इस हार्ड-हिटिंग थ्रिलर प्रोजेक्ट में बॉबी देओल एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग नजर आएंगे। आइए आपको फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट बताते हैं।

सबा आजाद संग रोमांस करेंगे बॉबी देओल? (Bobby Deol Saba Azad Upcoming Movie)

दरअसल, अनुराग कश्यप ने बॉबी देओल को अपने हार्ड-हिटिंग थ्रिलर प्रोजेक्ट में कास्ट कर लिया है। इसी के साथ फिल्म में बॉबी देओल के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस सबा आजाद भी मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी। खबरों की मानें, तो फिल्म में सबा आजाद को अहम किरदार हासिल हुआ है। वहीं, सान्या भी एक खास रोल प्ले करती नजर आएंगी। इसके अलावा, मलयालम एक्टर जोजू जॉर्ज भी अनुराग कश्यप के इस प्रोजेक्ट के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करते नजर आएंगे।


थ्रिलर से भरपूर होगी बॉबी देओल-अनुराग कश्यप की ये फिल्म (Bobby Deol in Anurag Kashyap Upcoming Movie)

यूं तो अनुराग कश्यप के अपकमिंग प्रोजेक्ट की ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट सच्ची घटना पर आधारित है और थ्रिलर से भरपूर होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉबी देओल (Bobby Deol) ने सान्या मल्होत्रा सहित बाकी कलाकारों के साथ प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। इसका पहला शेड्यूल मुंबई में शूट होगा, जो कि जून 2024 तक चलेगा। बताया जा रहा है कि मूवी इसी साल के अंत तक रिलीज भी हो सकती है। हालांकि, इसका टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story