×

ईरानी फिल्म की नकल पर 'न्यूटन' को लेकर कुछ ऐसा बोले अनुराग कश्यप

By
Published on: 25 Sep 2017 4:13 AM GMT
ईरानी फिल्म की नकल पर न्यूटन को लेकर कुछ ऐसा बोले अनुराग कश्यप
X

मुंबई: फिल्मकार अनुराग कश्यप ने रविवार को 'न्यूटन' का बचाव किया है, जिसे लेकर दावे किए जा रहे हैं कि यह फिल्म 2001 की ईरानी फिल्म 'सीक्रेट बैलट' से प्रेरित है। 'न्यूटन' को आधिकारिक तौर पर भारत की ओर से ऑस्कर में विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी के लिए भेजा जा रहा है।



अनुराग ने 'न्यूटन' के समर्थन में ट्वीट कर कहा, "न्यूटन उसी तरह सीक्रेट बैलट की नकल है, जैसे 'द एवेंजर्स' 'वतन के रखवाले' की थी।"

यह भी पढ़ें: बेकार नहीं जाता मां का आशीर्वाद, ‘न्यूटन’ की सफलता है इसका सबूत



दृश्यम फिल्म्स कंपनी की इस फिल्म का निर्माण मनीष मुंद्रा ने किया है और इसका निर्देशन अमित वी. मासुरकर ने किया। 'न्यूटन' का 67वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था, जहां फिल्म ने विदेशी फिल्म श्रेणी में आर्ट सिनेमा का पुरस्कार जीता था।

यह भी पढ़ें: राजकुमार राव की ‘न्यूटन’ को मिली ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री

फिल्म की वास्तविकता के सवाल पर अनुराग ने कहा, "न्यूटन बर्लिन फिल्म महोत्सव की एक पुरस्कार विजेता फिल्म है और मैं आपसे वादे के साथ कहता हूं कि जिन्होंने इस फिल्म को पुरस्कृत किया है, वह एक साल में इतनी फिल्में देखते हैं, जितनी हम अपने जीवन भर में नहीं देख सकते हैं।"



यह भी पढ़ें: राजकुमार राव की ‘न्यूटन’ को ऑस्कर में आने के बाद लगी नजर, आई ये बुरी खबर

अभिनेता राजकुमार ने फिल्म में नूतन कुमार उर्फ न्यूटन का किरदार निभाया है। न्यूटन नया लेकिन ईमानदार सरकारी क्लर्क है, जिसकी भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के संकटग्रस्त नक्सलियों के प्रभाव वाले जंगली कस्बे में चुनावी ड्यूटी लगाई जाती है।

वहीं, 'सीक्रेट बैलट' एक महिला बैलट अधिकारी के जीवन पर केंद्रित है, जो मतदाताओं को वोट देने और चुनाव में हिस्सा लेने का निवेदन करने के लिए बंजर और दूरस्थ स्थान की यात्रा करती है।

यह भी पढ़ें: TRAILER: ‘न्यूटन’ में कुछ नहीं, काफी कुछ बदलने को तैयार हैं राजकुमार राव, देखिए ट्रेलर

-आईएएनएस

Next Story