×

अनुष्का ने ऐश और करण को लेकर किया जो खुलासा, सुनकर हो जाएंगे दंग!

suman
Published on: 25 Oct 2016 4:48 AM GMT
अनुष्का ने ऐश और करण को लेकर किया जो खुलासा, सुनकर हो जाएंगे दंग!
X

aish

मुंबई: बॉलीवुड में जब दो एक्ट्रेसेस एक साथ काम करती है तो दोनों एक-दूसरे की तारीफ तो बहुत कम करती है, दोनों के बीच अनबन की खबरें फिल्म रिलीज होने तक आती रहती है। पर फिल्म ए दिल है मुश्किल के साथ थोड़ी अलग बात है। इस फिल्म में भी दो टॉप एक्ट्रेसेस एक साथ लीड रोल में है, फिर अब तक दोनों के बीच ना तो अनबन की खबर आई है ना ही किस तरह का कोई विवाद ही रहा।

बल्कि जब अनुष्का से ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में बात की गई तो अनुष्का ने ऐश की खूबसूरती और उनकी शख्सियत के तारीफ के पुलिंदे बांध दिए। अनुष्का ने कहा- उनका ऐश के साथ फिल्म में एक सीन है, लेकिन वह बहुत प्रभावी है। वो बहुत सुंदर हैं और उनके पास इतनी उपलब्धियां हैं।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या कहा अनुष्का ने ऐश्वर्या राय को लेकर...

anushaka-sharama

अनुष्का ने कहा- ऐश्वर्या काफी प्रेरणादायक हैं। उनके साथ फिल्म में काम करना बेहतरीन अहसास है। वे उनकी सुंदरता और शख्सियत से काफी मंत्रमुग्ध हो गई थी।

करण जौहर निर्देशित फिल्म ए दिल है मुश्किल। में अनुष्का और ऐश्वर्या के अलावा रणबीर कपूर और पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में एकतरफा प्रेम की कहानी के दर्शाया गया है और ये 28 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद के शामिल होने के फिल्म की रिलीज में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या कहा अनुष्का ने करण को लेकर...

anushka

नहीं थी करण की पसंदीदा

अनुष्का ने कहा कि करण जौहर को वो पहले पसंद नहीं थी। ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में आदित्य चोपड़ा से उन्हें ना लेने को कहा था। लेकिन, अगर आप लगातार कड़ी मेहनत करते हैं, तो लोगों के विचार बदल सकते हैं।

एक्ट्रेस ने कहा कि वह हमेशा से करण की फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं। एक इंसान जो उन्हें किसी भी फिल्म में नहीं देखना चाहता था और वहीं उन्हें अपनी फिल्म लेता है, तो यह अनुष्का के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

suman

suman

Next Story