×

मीडिया के सामने पोज दे रही अनुष्का के पीछे इस शख्स ने की ऐसी हरकत, देखिए VIDEO

suman
Published on: 29 Jun 2018 6:21 AM GMT
मीडिया के सामने पोज दे रही अनुष्का के पीछे इस शख्स ने की ऐसी हरकत, देखिए VIDEO
X

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में 'जीरो (Zero)' के डायरेक्टर आनंद एल. राय के जन्मदिन में पहुंची। इस दौरान की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। वीडियो में अनुष्का बहुत ही फोकस के साथ तस्वीर खिंचवा रही हैं, लेकिन एक शख्स उनके पीछे से आकर उन्हें अचानक डरा देता है।

अनुष्का के तस्वीर खिंचवाने के दौरान फ्रेम में आए एक्टर जावेद जाफरी थे।वीडियो में अनुष्का पहले तो फोटो खिंचवाती हैं, और उसके बाद वे जावेद जाफरी को देखती हैं, और उनके गले लगती हैं।जावेद जाफरी ने अनुष्का शर्मा के साथ ये स्टंट मस्ती में किया था। वैसे भी आनंद एल राय की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी।

अनुष्का शर्मा आनंद एल राय की 'जीरो' में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी और फिल्म में वे लीड रोल में हैं। 'जीरो' में शाहरुख खान बौने के अवतार में हैं, और फिल्म के दो टीजर रिलीज हो चुके हैं। अनुष्का शर्मा 'सुई धागा' में भी काम कर रही हैं। 'सुई धागा' में उनके साथ वरुण धवन है। अनुष्का और वरुण की ये फिल्म मेक इन इंडिया के कॉन्सेप्ट पर आधारित है।

suman

suman

Next Story