TRENDING TAGS :
Good News! Anushka Sharma बनीं मां, दिया बेटे को जन्म, रखा ये खूबसूरत नाम
Anushka Sharma Baby Boy: अनुष्का शर्मा ने अपने चाहने वालों के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह दोबारा मां बन गईं हैं।
Anushka Sharma Baby Boy (Photo- Social Media)
Anushka Sharma-Virat Kohli Baby Boy Akaay: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से चर्चाएं हों रहीं थीं, अब जाकर इस खबर पर खुद अनुष्का शर्मा ने मुहर लगा दी है। जी हां! अनुष्का शर्मा ने अपने चाहने वालों के साथ मंगलवार को एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह दोबारा मां बन गईं हैं। उन्होंने इसी महीने की 15 तारीख को एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। आइए विस्तार से बताते हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर आया नन्हा मेहमान
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर नन्हा मेहमान आ चुका है। पिछले कई महीनों से अनुष्का की प्रेग्नेंसी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनीं हुई थी, लेकिन अनुष्का और विराट दोनों ने ही इस मामले में चुप्पी साधी हुई थी। हालांकि अब जब बच्चा दुनिया में आ चुका है तो खुद अनुष्का और विराट ने अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके जरिए कपल ने खुलासा किया कि उनके घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है। अनुष्का और विराट ने यह गुड न्यूज देने के साथ ही बेबी बॉय के नाम का भी खुलासा कर दिया है।
अनुष्का और विराट ने बेटे का रखा ये नाम
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने पोस्ट की शुरुआत में लिखा है, "आप सभी को यह बताते हुए हमारा दिल खुशियों और प्यार से भर गया है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का दुनिया में स्वागत किया। इस खूबसूरत पल के लिए हमें आपके आशीर्वाद और गुड विशेज की जरूरत है। हम आपसे इस समय अपनी प्राइवेसी की भी रिक्वेस्ट करते हैं । प्यार और आभार...अनुष्का-विराट।"
बधाईयां देने के लिए टूट पड़े फैंस
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली द्वारा जैसे ही इतनी बड़ी खुशखबरी को साझा किया गया, उनके फैंस के बीच खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। सिर्फ फैंस और यूजर्स ही नहीं, बल्कि एक से एक नामचिन्ह लोग कपल को बधाईयां दे रहें हैं। आलिया भट्ट, दिया मिर्जा, काजल अग्रवाल, मौनी रॉय, फरहान अख्तर, नकुल मेहता, रकुल प्रीत सिंह समेत तमाम लोग अनुष्का और विराट को बधाई और प्यार दे रहें हैं।
बेटे अकाय से पहले बेटी वामिका को अनुष्का ने दिया था जन्म
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के चार बाद दोनों ने साल 2021 में बेटी वामिका का स्वागत किया। वहीं अब साल 2024 में दोनों बेबी बॉय अकाय के माता-पिता भी बन चुके हैं।