×

Virat Anushka: अनुष्का शर्मा क्या माँ बनने वाली हैं, वीडियो वायरल होने के बाद अब वजह आई सामने

Virat Anushka Viral Video: वेकेशन से लौटने के बाद विरूष्का का अस्पताल से निकलने का वीडियो काफी वायरल हुआ था अब इसकी वजह सामने आ गयी है। आइये जाने क्या थी अनुष्का और विराट के छुट्टियों से वापस आते ही अस्पताल जाने की वजह।

Shweta Srivastava
Published on: 15 Jun 2022 2:40 PM GMT
Aushka Sharma and Virat Kohli
X

Aushka Sharma and Virat Kohli Hospital Video (Image Credit-Social Media)

Virat Anushka Viral Video: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी बेटी वामिका के साथ एक वेकेशन से वापस लौट आएं हैं। वैसे अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वो किस वेकेशन पर कहाँ गए थे। लेकिन दोनों के फैंस ये अटकलें लगा रहे हैं कि ये लवली फॅमिली मालदीव (Maldives) में छुट्टियां बिता कर आ रहा है। साथ ही दोनों ने अपने इस वेकेशन की बेहद खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। लेकिन वापस आने के बाद अनुष्का और विराट अस्पताल भी गए थे जिसके बाद दोनों को इस तरह अस्पताल के बाहर देखकर लोग अपने अपने अंदाज़े लगा रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली काफी पॉपुलर कपल है जिनके बारे में उनके फैंस बेसब्री से जानना चाहते हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ से जुडी बातों को हर कोई दिलचस्पी के साथ जानना चाहता है। वहीँ अब ये फॅमिली अपने सीक्रेट वेकेशन से वापस आ गयी है। उनकी इस वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही हैं। वहीँ वापस आने के बाद शाम को दोनों को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से निकलते हुए देखा गया। दोनों का ये वीडियो भी काफी वायरल हुआ। लोग इस वीडियो को देख कर काफी परेशान भी हुए कि आखिर दोनों वेकेशन से लौटते ही अस्पताल क्यों गए।

देखें वीडियो...

दोनों के वीडियो के सामने आते ही कुछ नेटिजन्स अपने अनुसार अटकलें लगते भी नज़र आये। कुछ ने कहा कि,लगता है ये कपल वामिका के बाद एक और 'गुड न्यूज' शेयर करने वाला है। वहीँ किसी ने कहा, ये सिर्फ एक 'रूटीन चेकअप' हो सकता है। एक यूजर ने लिखा,''भाई रूटीन चेकअप भी तो हो सकता है… हर बात में दूसरा बच्चा।' एक फैन ने लिखा,' 'दूसरा बच्चा प्लान कर रहे हैं।'

फिलहाल वजह जो भी हो लेकिन ये कहा जा सकता है कि फैंस अपने अपने स्तर पर अटकलें लगा रहे हैं। जल्द ही विरुष्का की टीम इस बारे में चीज़ें क्लियर करेगी। तब तक फैंस सिर्फ अंदाज़े लगा सकते हैं। अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमे वो ऑरेंज कलर की बिकिनी में नज़र आ रहीं थीं तो वहीं विराट बीच पर धूप को एन्जॉय करते नज़र आ रहे थे।

अनुष्का के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस (Chakda Xpress)' में नज़र आने वालीं हैं। जो भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) के करियर पर आधारित एक बायोपिक है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story