×

Anushka Sharma और Virat Kohli न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे दुबई, तस्वीरें कीं शेयर

Anushka Sharma: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने नए साल की एक शाम पहले इंडियन क्रिकेटर और उनके पति विराट कोहली के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

Anushka Rati
Published on: 31 Dec 2022 8:59 AM GMT
Anushka Sharma और Virat Kohli न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे दुबई, तस्वीरें कीं शेयर
X

Dubai New Year Vacation Photos (image: social media)

Anushka Sharma Virat Kohli Instagram Post: अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई से अपनी और विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी बेटी वामिका कोहली के साथ दुबई में हैं। अनुष्का और विराट ने काली जैकेट में मैचअप किया हुआ है और उन्होंने कुछ कारों और बैकग्राउंड में एक गगनचुंबी इमारत के साथ बाहर की ओर पोज़ दिया। जहां एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ये शहर, हम, कल रात।"

देखिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तस्वीरें

शेयर कीं गईं तस्वीरों में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ब्लैक टॉप और ब्लैक जैकेट के साथ व्हाइट पैंट पहनी थी, जबकि विराट ने ब्लैक पैंट और ब्राउन शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट पहनी थी। अनुष्का के इस पोस्ट पर उनके एक फैन ने कमेंट किया, "रॉयल्टी ओवरलोडेड।" तो दूसरे फैन ने कमेंट किया कि, "आप दोनों को प्यार।"

इससे पहले शनिवार को विराट ने दुबई से अनुष्का और बेटी वामिका कोहली के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। विराट और अनुष्का अपने होटल के एक पूल के पास खड़े थे और कैमरे की तरफ पीठ करके सूर्योदय देख रहे थे। विराट ने वामिका को अपनी बाहों में पकड़ रखा था और अनुष्का उनके बगल में खड़ी थी।


इस फैमिली फोटो को शेयर करते हुए विराट ने इसके कैप्शन में लिखा, "2022 के आखिरी सूर्योदय तक।" उन्होंने कैप्शन में एक लाल दिल वाला इमोजी जोड़ा। एक फैन ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया, 'बेस्ट कपल एवर।' एक दूसरे ने विराट और अनुष्का की पारिवारिक तस्वीर के कमेंट सेक्शन में 'गोल' लिखा। अनुष्का ने दुबई के नारंगी आसमान की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर कीं हैं।


यह जोड़ा बुधवार को ही मुंबई से बाहर चला गया और मुंबई हवाई अड्डे पर मीडिया के लिए खुशी से पोज़ भी दिए। अनुष्का और विराट के दुबई हॉलिडे के लिए उड़ान भरने से पहले मीडिया को "हैप्पी हॉलीडे" और "हैप्पी न्यू ईयर" विश करते हुए वीडियो ऑनलाइन शेयर किए गए थें।

अनुष्का और विराट ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद साल 2017 में इटली में एक प्राइवेट इवेंट में शादी की था। उन्होंने पिछले साल जनवरी में बेटी वामिका का स्वागत किया। साथ ही अनुष्का को आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2018 की फिल्म जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था। वह हाल ही में अपने भाई कर्णेश शर्मा द्वारा निर्मित नेटफ्लिक्स फिल्म कला में एक कैमियो रोल में दिखाई दी थीं। जहां अनुष्का 'घोड़े पे सवार' गाने में नजर आईं थीं। अनुष्का शर्मा ने साल 2021 में बेटी वामिका के जन्म के बाद अपनी पहली फिल्म प्रोजेक्ट "चकदा एक्सप्रेस" में दिखाई देंगी। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर बेस्ड है।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story