×

अपनी इंगेजमेंट पार्टी में ठुमके लगाती अनुष्का शर्मा की तस्वीर वायरल, क्या देखी आपने?

By
Published on: 23 July 2017 8:42 AM GMT
अपनी इंगेजमेंट पार्टी में ठुमके लगाती अनुष्का शर्मा की तस्वीर वायरल, क्या देखी आपने?
X

मुंबई: विराट कोहली और अनुष्का का अफेयर जबसे शुरू हुआ है, सोशल मीडिया में आए दिन इनसे जुड़ी ख़बरें दिख जाती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अनुष्का शहनाई की धुन पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

कहा जा रहा है कि यह तस्वीर अनुष्का शर्मा की इंगेजमेंट पार्टी की है। यह सारी तैयारी उन्होंने इंगेजमेंट के लिए करवाई थी। पर दुःख की बात तो यह है कि जैसे ही अनुष्का यहां बैंड-बाजे के साथ मस्ती में डांस करते हुए पहुंची, उनकी इंगेजमेंट रिंग खो गई। उनकी सगाई भी नहीं हो सकी।

आगे की स्लाइड में जानिए आगे क्या हुआ

आप कुछ और सोचें इससे पहले आपको बता दें कि यह इंगेजमेंट सच में नहीं बल्कि फिल्म प्रमोशन का एक ड्रामा थी। जो कि फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के ट्रेलर लॉन्च के लिए क्रिएट की गई थी। फिल्म में इंगेजमेंट सीन में अनुष्का अपनी रिंग खो देती हैं। फिर हैरी यानी शाहरुख खान उनकी रिंग ढूंढने में हेल्प करते हैं।

ट्रेलर लॉन्च के सिलसिले में अनुष्का पीवीआर पहुंचते ही उन्होंने सभी से कहा, हैलो आप सब कैसे हैं? आज मेरी इंगेजमेंट है और मैं रिंग एक्सचेंज करने जा रही हूं। ये बात सुन सभी शॉक हो गए थे। उसके बाद वह मीडिया से रूबरू हुईं।

Next Story