×

Anushka Sharma: प्रेग्नेंसी रुमर्स के बीच पहली बार स्पॉट हुईं अनुष्का, बेबी बंप छुपाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं।

Shivani Tiwari
Written By Shivani Tiwari
Published on: 14 Oct 2023 9:14 AM GMT
Anushka Sharma: प्रेग्नेंसी रुमर्स के बीच पहली बार स्पॉट हुईं अनुष्का, बेबी बंप छुपाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका
X

Anushka Sharma (Photo- Social Media)

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। कई दिनों से खबरें हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर बहुत जल्द दोबारा खुशियां दस्तक देने जा रहीं हैं, लेकिन अब तक इस कपल की ओर से कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। जब से अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सामने आईं हैं तभी से एक्ट्रेस ने मीडिया से भी दूरी बना कर रखी है, ऐसे में कहीं ना कहीं अनुष्का की प्रेग्नेंसी पर मुहर लगते नजर आ रही है। वहीं प्रेग्नेंसी रुमर्स के बीच आज पहली बार अनुष्का को को स्पॉट किया गया, आइए आपको उनका वीडियो दिखाते हैं।

प्रेग्नेंसी रुमर्स के बीच पहली बार स्पॉट हुईं अनुष्का

जब से अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ रहीं हैं, तभी से फैंस एक्ट्रेस की एक झलक देखने को बेकरार हैं, ताकी उन्हें पता चल सके कि क्या सच में अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। फैंस की बेकरारी के बीच अनुष्का शर्मा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आ चुका है। दरअसल आज ही उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाएं हुए हैं।



बेबी बंप छुपाने के लिए अपनाया ये तरीका

अनुष्का शर्मा को पपराजी ने आज अहमदाबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस का बेबी बंप तो नजर नहीं आया। दरअसल अभिनेत्री ने कपड़े ही ऐसे पहने थे, जिसकी वजह से उनका बेबी बंप दिखाई नहीं दे रहा था। वह ब्लैक कलर के फॉरमल ड्रेस में नजर आईं, आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए अनुष्का का लुक बेहद कमाल का लग रहा था। अनुष्का के इस वीडियो को देखने के बाद भी यह पता नहीं चल पाया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं या सिर्फ अफवाहें ही उड़ी हुईं हैं। जानकारी के लिए बताते चलें कि अनुष्का शर्मा अहमदाबाद अपने पति विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंचीं हैं, क्योंकि आज इंडिया और पाकिस्तान का मैच है।

सचिन तेंदुलकर के साथ वायरल हो रही फोटो

बता दें कि अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तस्वीर में अनुष्का क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर संग स्माइल करते हुए पोज देते नजर आ रहीं हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story