×

Virat Kohli के 71वें शतक पर अनुष्का शर्मा ने शेयर किया अपना प्राउड मोमेंट, शेयर किया एक नोट

Virat Kohli 71st Century: अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं और एक नोट लिखा क्योंकि विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 71 वां शतक पूरा किया।

Anushka Rati
Published on: 9 Sep 2022 8:25 AM GMT
Virat Kohli के 71वें शतक पर अनुष्का शर्मा ने शेयर किया अपना प्राउड मोमेंट, शेयर किया एक नोट
X

Virat Kohli's 71st Century (image: social media)

Anushka Sharma: आपको बता दें कि, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पति और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के एशिया कप 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 71 वां शतक पूरा करने पर गर्व व्यक्त किया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का ने एक नोट के साथ मैच से विराट की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। जहां तस्वीरों में विराट कोहली मैच के दौरान अपने शतक का जश्न मनाते नजर आ रहें हैं। इसके साथ ही अनुष्का ने तस्वीरों को "हार्ट और इंफिनिटी" इमोजी के यह कैप्शन दिया, "फॉरएवर विद यू थ्रू एनी एंड एवरीथिंग। वहीं पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए, विराट ने कई लाल दिल वाले इमोजी सेंड किया। इसके अलावा कई हस्तियों ने भी अनुष्का के पोस्ट पर अपने रिएक्शंस दिए, जिसमें रणवीर सिंह, जयदीप अहलावत और अथिया शेट्टी शामिल रहें और इन्होंने रेड हार्ट वाले इमोजी सेंड कर अपनी खुशी और विराट कोहली के लिए प्राउड सेंड किया।

वहीं वरुण धवन ने रेड हार्ट और हैंडसप इमोजी सेंड कर अपना रिएक्शन दिया। वरुण धवन के साथ सोनाली बेंद्रे ने लिखा, "याय्या।" श्रद्धा कपूर ने भी कमेंट किया, "व्हाट्स मोमेंट!!! (फायर, डांसिंग वुमन और पर्पल हार्ट इमोजीस)।" क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने भी दिल के इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।


बता दें कि, विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी सुपर फोर क्लैश के दौरान अपने 20 ओवरों में भारत को 212/2 के विशाल स्कोर पर पहुँचाया। जहां उन्होंने अपना शतक अनुष्का और उनकी बेटी वामिका को भी समर्पित किया।


इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि, एक न्यूज एजेंसी के हवाले से विराट ने ये कि कहा, "मैंने अपनी अंगूठी को चूमा, आप मुझे यहां खड़े देख रहे हैं क्योंकि एक व्यक्ति ने मेरे लिए चीजों को पर्सपेक्टिव में रखा है वह अनुष्का हैं। यह शतक उनके लिए और हमारी छोटी बेटी वामिका के लिए भी है।" जब आपके बगल में कोई हो जो चीजों को पर्सपेक्टिव में रखते हुए बातचीत कर रहा हो, जैसे अनुष्का... जब मैं वापस आया तो मैं हताश नहीं था। छह सप्ताह की छुट्टी मैं फ्रेश था। मुझे एहसास हुआ कि मैं कितना थक गया था और कंपटीशन इसकी अनुमति नहीं देती है, लेकिन इस ब्रेक ने मुझे फिर से खेल का आनंद लेने दिया।"




वहीं फैंस अनुष्का को उनके कमबैक प्रोजेक्ट "चकड़ा एक्सप्रेस" में देखेंगे। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित "चकड़ा एक्सप्रेस" एक स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म है जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर "झूलन गोस्वामी" के जीवन पर आधारित है। फिल्म विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। वहीं अनुष्का अपने करियर में पहली बार क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी। उन्हें आखिरी बार 2018 में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ "जीरो" में देखा गया था।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story