×

Anushka Sharma : अनुष्का शर्मा ने लंबे समय के बाद पर्दे पर की वापसी, सोशल मीडिया पर चकड़ा एक्सप्रेस का ट्रेलर शेयर किया

झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित फिल्म से महिलाओं को सशक्त करती नजर आएंगी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 6 Jan 2022 7:20 AM GMT (Updated on: 6 Jan 2022 7:35 AM GMT)
Anushka Sharma : अनुष्का शर्मा ने लंबे समय के बाद पर्दे पर की वापसी, सोशल मीडिया पर चकड़ा एक्सप्रेस का ट्रेलर शेयर किया
X

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैन्स के एक बड़ी अच्छी खबर है। अभिनेत्री लंबे अवकाश के बाद काम पर वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, जिन्हें आखिरी बार 2018 की फिल्म ज़ीरो (Zero) में देखा गया था , ने गुरुवार को अपनी अगली परियोजना की घोषणा की है। फिल्म का शीर्षक चकड़ा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) है । यह फिल्म पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अनुष्का शर्मा क्रिकेटर झोलन गोस्वमी के मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का टीज़र साझा किया है।


जबरदस्त बलिदान की कहानी है चकड़ा एक्सप्रेस

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने टीजर को साझा करते हुए लिखा, "यह वास्तव में एक विशेष फिल्म है क्योंकि यह जबरदस्त बलिदान की कहानी है। चकड़ा एक्सप्रेसपूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन और समय से प्रेरित है और यह महिला क्रिकेट की दुनिया में आंखें खोलने वाली फिल्म होगी। अनुष्का ने आगे कहा कि ऐसे समय में जब झूलन (Jhulan Goswami) ने क्रिकेटर बनने और अपने देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने का फैसला किया, महिलाओं के लिए खेल खेलने के बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल था। यह फिल्म कई बेहतरीन उदाहरणों की नाटकीय रीटेलिंग है जिसने उनके जीवन और महिला क्रिकेट को भी आकार दिया है।

झूलन गोस्वमी ने देश को गौर्वांवित महसूस करवाया

अनुष्का शर्मा ने पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की तारीफ करते हुए कहा, " उनकी लड़ाई बेहद अनिश्चित थी। वो क्रिकेट करियर और अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए सभी को प्रेरित करती रहीं। उन्होंने इस रूढ़ि को बदलने का प्रयास किया कि महिलाएं भारत में क्रिकेट खेलने से अपना करियर नहीं बना सकती हैं। ताकि लड़कियों की अगली पीढ़ी के पास बेहतर खेल का मैदान हो। अनुष्का ने महिलाओं को सशक्त करते हुए कहा कि अभी बहुत काम किया जाना बाकी है। हमें उन्हें बेहतरीन तरीके से सशक्त बनाना है ताकि भारत में महिलाओं के लिए खेल फल-फूल सके।

झुलन की कहानी पर गर्व करती हैं अनुष्का

अनुष्का शर्मा ने अपने प्रेरणादायक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "हम सभी को भारत में महिला क्रिकेट में क्रांति लाने के लिए झूलन और उनकी टीम के साथियों को सलाम करना चाहिए। यह उनकी कड़ी मेहनत और उनका जुनून है, जिसने महिला क्रिकेट की ओर आम लड़कियों का ध्यान आकर्षित किया। उनके अपराजित मिशन ने आने वाली पीढ़ियों के लिए चीजों को बदलकर रख दिया। एक महिला के रूप में, मुझे झूलन की कहानी सुनकर गर्व हुआ और दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके जीवन को लाने की कोशिश करना मेरे लिए सम्मान की बात है। एक क्रिकेट राष्ट्र के रूप में हमें अपनी महिला क्रिकेटरों को उनका हक देना होगा। झूलन की कहानी वास्तव में भारत के क्रिकेट इतिहास में एक अंडरडॉग की कहानी है। "


Priya Singh

Priya Singh

Next Story