×

विराट-अनुष्का के प्यार-तकरार की रोचक कहानी, पब्लिक भी है दीवानी

Newstrack
Published on: 28 March 2016 8:11 PM GMT
विराट-अनुष्का के प्यार-तकरार की रोचक कहानी, पब्लिक भी है दीवानी
X

मुंबई : विराट कोहली ने ऑस्टेलिया को 6 विकेट से हराकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। वर्ल्ड क्रिकेट के नए बादशाह की निजी जिंदगी भी क्रिकेट खेल की तरह रोमांचक रही है। विराट और अनुष्का का रिलेशन पिछले 2 सालोें से चर्चाओं में रहा है।

फाइल फोटो फाइल फोटो

यहां मिले थे पहली बार

-दोनों पहली बार 2013 में एक टीवी ऐड के दौरान मिले थे। इसके बाद से दोनों दोस्त बन गए।

-विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं।

-बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं।

-कई जगहों पर विराट-अनुष्का साथ देखे गए है।

-वह विराट के साथ टीम इंडिया के टूर पर भी जाती रही हैं।

-ये दोनों रिलेशनशिप से इनकार करते रहे।

फाइल फोटो फाइल फोटो

अनुष्का भी खुश थी इस रिलेशनशिप से

-अनुष्का हमेशा ही विराट को अपना अच्छा दोस्त बताती रहीं है।

-मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 20 अक्टूबर 2014 को अनुष्का-विराट की फैमिलीज मिली थी।

-दोनों की फैमिली उनके इस रिलेशनशिप से खुश थी।

-कहा तो ये भी गया था कि दोनों की इंगेजमेंट हो गई है।

-इसी वजह से दोनों परिवारों के मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी।

virat-anushka-flying-kiss

पुरी दुनिया के सामने किया फ्लाइंग किस

-साल 9 नवंबर 2014 को ऐसा मौका भी आया जब विराट का अनुष्का के लिए प्यार पूरी दुनिया ने देखा।

-हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ मैच में हाफ सेंचुरी बनाने के बाद स्टैंड से चीयर कर रहीं थी।

-इसी दौरान विराट ने अनुष्का को 'फ्लाइंग किस' दिया।

-28 दिसंबर 2014 में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड में एक बार फिर अनुष्का मौजूद थीं।

-मैच में विराट ने सेंचुरी लगाई और एक बार फिर अपनी 'लेडी लव' को फ्लाइंग किस करते देखा गया।

फाइल फोटो फाइल फोटो

शाहरुख खान ने विराट का रचा स्वयंबर

-साल 2014 में अबू धाबी में टी20 लीग के ओपनिंग में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने विराट कोहली का स्‍वयंवर रच डाला।

-उन्होंने कई लड़कियों की तस्‍वीरें रखी थीं, जिसमें एक तस्‍वीर अनुष्‍का की भी थी।

-विराट ने अनुष्‍का की तस्‍वीर को चुनकर दुनिया के सामने अपना प्‍यार जाहिर कर दिया।

-फरवरी 2014 में विराट-अनुष्का को ऑकलैंड में हाथ में हाथ डाले घूमते देखा गया था।

virat-anushka-break-up

यहां से रिश्ते में आई खटास

-जनवरी 2016 में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया टूर पर गई।

-इसके ऐसी खबरें आईं जिसमें विराट-अनुष्का के ब्रेकअप की बात कही गई

-पहले कहा गया कि अनुष्का शादी के लिए तैयार नहीं थीं इसलिए विराट नाराज हो गए।

-फिर बॉम्बे वेलवेट फिल्म का फ्लॉप का होना ब्रेकअप की एक वजह बताया गया।

-विराट ने इस फिल्म में करीब 40 करोड़ रुपये लगाए थे। लेकिन, फिल्म फ्लॉप रही।

-विराट और अनुष्का में पैसों को लेकर काफी कहासुनी हुई।

-इंस्टाग्राम से उड़ीं दोनों में दूरियों की खबर। दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था।

anushka-virat02

भारत-पाकिस्तान मैच के बाद फिर आए करीब

-एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया। विराट ने इस जीत मेंं अहम रोल था।

-खबर आई कि अनुष्का ने मैसेज भेजकर विराट और टीम को इस जीत के लिए बधाई दी।

-टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ फिर विराट ने शानदार पारी खेली।

-इस बीच ये भी खबर आई कि अनुष्का के भाई ने दोनों का पैचअप करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

-अब भी संभावना जताई जा रही है कि दोनों में जल्द ही सुलह हो सकती है।

Newstrack

Newstrack

Next Story