×

Anushka Shetty Birthday: क्रिकेटर्स से लेकर इन एक्टर्स तक को डेट कर चुकी हैं अनुष्का, लेकिन क्यों हैं अभी तक सिंगल

Anushka Shetty Birthday: साउथ की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए आज इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

Ruchi Jha
Report Ruchi Jha
Published on: 7 Nov 2023 4:50 AM GMT
Anushka Shetty Birthday
X

Anushka Shetty Birthday (Photo- Social Media)

Anushka Shetty Birthday: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उन्हें एस.एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' से वर्ल्डवाइड फेम मिला है। अनुष्का को उनकी प्रोफेशनल लाइफ में काफी सक्सेस और प्यार मिला है, लेकिन ये प्यार उनकी पर्सनल लाइफ में नहीं है। जी हां...42 की उम्र में भी अनुष्का सिंगल हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स को डेट किया है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं अब तक अनुष्का शेट्टी का नाम किन-किन स्टार्स संग जुड़ चुका है।

इन एक्टर्स और क्रिकेटर्स संग जुड़ा अनुष्का का नाम


प्रभास संग जुड़ा अनुष्का का नाम

अनुष्का शेट्टी का नाम पिछले काफी समय से साउथ सुपरस्टार प्रभास संग जुड़ता आ रहा है। मीडिया में दोनों के अफेयर की खूब चर्चा है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने इस कथित रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा है। बता दें कि प्रभास और अनुष्का की सुपरहिट जोड़ी को 'बाहुबली' से पहले भी कई फिल्मों में देखा गया है।


नागार्जुन संग जुड़ा अनुष्का का नाम

प्रभास के अलावा अनुष्का का नाम मास स्टार नागार्जुन और उनके बेटे नागा चैतन्य संग भी जुड़ चुका हैं। इसके अलावा कृष्ण जगरलमुदी और गोपीचंद संग भी अनुष्का शेट्टी के अफेयर के खूब चर्चे रहे हैं और केवल एक्टर्स ही नहीं बल्कि अनुष्का के अफेयर की चर्चा टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी राहुल द्रविड़ संग भी रहे हैं।


क्यों अभी तक अनुष्का शेट्टी ने नहीं की शादी

जैसा कि सभी जानते हैं कि अनुष्का शेट्टी अभी तक सिंगल हैं। भले उनका नाम कई स्टार्स संग जुड़ चुका हो, लेकिन उन्होंने अभी तक किसी से शादी नहीं की है। दरअसल, अनुष्का शेट्टी इस वक्त अपने करियर पर फोक्स करना चाहती हैं, उनका अभी शादी को लेकर कोई प्लान नहीं है। हालांकि, उन्होंने कभी भी मीडिया में अपनी शादी को लेकर खुलकर बात नहीं की है। वहीं, उनकी शादी न करने की एक वजह यह भी है कि उनके पास ढेर सारे प्रोजेक्ट्स हैं, जिन्हें लेकर वह अभी काफी ज्यादा बिजी चल रही हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story