×

Anushka Virat Bungalow: गुरूग्राम में विराट-अनुष्का का नया आलीशान घर, एक झलक देखिए तो जरा

Anushka Virat Luxurious Bungalow : विराट और अनुष्का दोनों के पास अपनी-अपनी अलग-अलग कई प्रापर्टीज भी है। विराट-अनुष्का दोनों के पास 1200 करोड रुपए की प्रापर्टी है।

Vidushi Mishra
Published on: 16 Aug 2022 10:48 AM GMT
Virat-Anushka new home
X

(विराट-अनुष्का का नया घर- फोटो- सोशल मीडिया)

Anushka Virat Luxurious Bungalow : इंडियन क्रिकेट टीम के जाने-माने क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। विराट और अनुष्का की शादी के पहले भी फैंस इनके दीवाने थे और शादी के बाद भी इनकी जोड़ी का बहुत पसंद किया जाता है। अपने-अपने कैरियर में दोनों ने बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं। ये जोड़ी एक-दूसरे की पहचान की मोहताज नहीं है।

ऐसे ही विराट और अनुष्का दोनों के पास अपनी-अपनी अलग-अलग कई प्रापर्टीज भी है। विराट-अनुष्का दोनों के पास 1200 करोड रुपए की प्रापर्टी है। वैसे तो अनुष्का और विराट के पास और भी कई आलीशान बंगले है। लेकिन आज हम आपको विराट-अनुष्का के गुरूग्राम वाले घर के बारे में बताते हैं और वहां की रोमांचक फोटोज दिखाते हैं।

(विराट-अनुष्का का नया घर- फोटो- सोशल मीडिया)

जीं हां इस प्यारे से जोड़े ने गुरुग्राम में कुछ दिन पहले ही एक घर लिया है। गुरूग्राम में विराट-अनुष्टका के इस घर की कीमत ₹80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन दिनों विराट-अनुष्का के इस घर की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में इनके घर का एक-एक कोना वाकई में बहुत ही शान-शौकत से भरा लग रहा है।

गौरतलब है कि इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल विराट कोहली की कैपटेंसी में T20 वर्ल्ड कप में टीम ने शानदार प्रदर्शन नहीं किया। इसके अलावा विराट ने आईपीएल 20-20 मैचों की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया है।

ऐसे में इन सभी वजहों से विराट कोहली को लेकर तरह-तरह की आलोचनाएं उठ रही हैं। क्योंकि इस बार T20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम को दावेदार माना जा रहा था जबकि भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप में काफी खराब प्रदर्शन किया। फिलहाल अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि विराट कोहली वनडे और टेस्ट मैच की कैपटेन्सी से भी इस्तीफा दे सकते हैं। इसके पीछे वजह ये है कि वे अब सिर्फ बैटिंग पर ही ध्यान लगाना चाहते हैं।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story