×

Arjun Kapoor Birthday: मलाइका ने दिया योग का तोहफा

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें चर्चा में बने रहना आता है। उनका जन्‍म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ था।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Chitra Singh
Published on: 25 Jun 2021 5:07 PM GMT
Arjun Kapoor Birthday
X

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा (फाइल फोटो- सोशल मीडिया

Arjun Kapoor Birthday: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें चर्चा में बने रहना आता है। अर्जुन कपूर का जन्‍म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम बोनी कपूर (Boney Kapoor) है और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर (Mona Shourie Kapoor) के ये पुत्र हैं। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) इनकी सौतेली मां थीं। खास बात यह है कि उन्‍हें उनकी पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता के तौर पर फिल्‍मफेयर पुरस्‍कारों में नामांकित किया गया। उनकी फैन फॉलोइिंग में भी लगातार इजाफा हो रहा है और युवा वर्ग में वे काफी लोकप्रिय अभिनेता हैं। लेकिन इन दिनों वह अपने से 11 साल बड़ी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत सहायक निर्देशक (Assistant Director) के रूप में फिल्‍म 'कल हो ना हो' से की थी। इसके बाद फिल्‍म 'सलाम-ए-इश्‍क: अ ट्रिब्‍यूट टू लव' में भी उन्‍होंने सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। फिल्‍म 'नो एंट्री' और 'वांटेड' में उन्‍होंने सहयोगी निर्माता के तौर पर काम किया और बतौर एक्टर उन्‍होंने फिल्‍म इश्‍कजादे (Ishaqzaade) से शुरूआत की। इस फिल्‍म में उन्‍हें काफी सराहा गया। फिल्‍मों में आने से पहले उनका वजन काफी ज्‍यादा था लेकिन वजन को कम करने में सलमान खान ने उनकी काफी मदद की अर्जुन सलमान को अपनी प्रेरणा मानते हैं और उनसे काफी ज्‍यादा प्रभावित भी हैं।

हाल ही में करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने घर में एक पार्टी रखी थी, जिसमें अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor with his girlfriend Malaika Arora) संग नजर आए थे, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

अर्जुन कपूर की फैमिली (Arjun Kapoor Family)

हाल ही में फादर्स डे के मौके पर बोनी कपूर ने अपने चारो बच्चों अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ डिनर किया। इस खास पल को अर्जुन ने कैमरे में कैद करके फैंस के सामने पेश किया। इस खास पल की फोटोज को भी फैंस ने काफी पसंद किया।


अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म (Arjun Kapoor Upcoming Film)

अर्जुन की हालिया रिलीज़ फिल्म संदीप और पिंकी फरार और सरदार का ग्रैंडसन है। उनकी आने वाली फिल्में भूत पुलिस, एफ-2 फन एंड फ्रस्ट्रेशन और एक विलेन रिटर्न्स हैं।

अर्जुन कपूर की नई कार

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी नई कार- लैंड रोवर डिफेंडर की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। अभिनेता के पास शेड मेटैलिक गोल्ड में यह शानदार कार है। कार की फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'धन्यवाद मोदी मोटर्स जगुआर लैंड रोवर वर्ली इस शानदार अनुभव के लिए ! 'फरार' होने का नया बहाना मेरे नए लैंड रोवर #डिफेंडर के साथ।'

अर्जुन कपूर की नई कार (फोटो- सोशल मीडिया)

इस कार के साथ शेयर किये फोटोग्राफ में अभिनेता अर्जुन कपूर सुपर फिट दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन कपूर को सफेद टाइपोग्राफिक टी-शर्ट, काली जींस और स्नीकर्स पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को ट्रेंडी शेड्स से पूरा किया। अर्जुन की नई कार की कीमत की बात करें तो लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत 1 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

सोशल मीडिया की क्वीन है मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा जो कि फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। आजकल भले ही बड़े और छोटे पर्दे से गायब हैं। लेकिन फिटनेस और बोल्ड अवतार को लेकर आज भी वह सोशल मीडिया की क्वीन हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह नियमित तौर पर योगाभ्यास और एक्सरसाइज करती हैं। और खास बात यह कि अब उन्होंने अर्जुन कपूर को भी अपने रंग में ढाल लिया है। कुछ साल पहले नेहा धूपिया के पॉडकास्ट पर मलाइका अरोड़ा ने कहा था बॉयफ्रैंड अर्जुन कपूर योग में बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। मलाइका ने अर्जुन को उनके योग कौशल के लिए शून्य के तौर पर रेट किया था। लेकिन अब मलाइका बदल गई हैं। उनका मानना है कि अर्जुन कपूर का अब योग की तरफ रुझान बढ़ रहा है। हाल ही में एक बातचीत में अभिनेत्री ने कहा कि योग ने उनके बॉडी के लचीलेपन में काफी बदलाव किया है। अभिनेत्री का कहना है अर्जुन कपूर अभी भी प्रगति पर हैं। पहले से उन्होंने निश्चित तौर पर सुधार किया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कूपर (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

अर्जुन पहले कहते थे कि मैं योग नहीं कर सकता, क्योंकि मैं लचीला यानि फ्लैक्सिबल नहीं हूं। लेकिन अब समय के साथ उन्होंने महसूस किया है कि योग के बाद उनके शरीर के लचीलेपन में कितना बदलाव आया है। वह सप्ताह में पांच से छ: दिन अपनी हार्डकोर एक्सरसाइज करते हैं और फिर सप्ताह में एक या दो दिन योग करने के लिए कहते हैं।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story