×

Bollywood News: अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए दुबई रवाना हुए अर्जुन कपूर, फ्लाइट में किया परिणीति चोपड़ा को याद

Arjun Kapoor leaves for Dubai अपनी अगली फिल्म "द लेडी किलर" और "कुट्टी" में बहुत नजर आने वाले अर्जुन कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम करने के लिए दुबई के लिए उड़ान भरी है।

Anushka Rati
Published on: 12 Sep 2022 3:42 AM GMT
Bollywood News: अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए दुबई रवाना हुए अर्जुन कपूर, फ्लाइट में किया परिणीति चोपड़ा को याद
X
Arjun Kapoor latest upcoming movie (image: social media)
Click the Play button to listen to article

Arjun Kapoor leaves for Dubai: आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा न केवल ढेर सारा प्यार और एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं बल्कि यह भी एश्योर्ड करते हैं कि वे अपने-अपने काम को लेकर कमिटेड रहें। वहीं हाल ही में दोनों अपने बेस्ट फ्रेंड और फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की शादी में शामिल हुए थे। जहां दोनों ने इज और कंफर्ट से लड़कीवाले और लड़केवाले की भूमिका निभाई। वहीं इवेंट अब पूरा होने के साथ, बी-टाउन के कपल ने अपना ध्यान वापस काम पर ट्रांसफरेड कर दिया है। जहां गर्लफ्रेंड मलाइका डिफरेंट फैशन शोज में पार्टिसिपेट कर रही हैं, वहीं फिल्म "गुंडे" अभिनेता अर्जुन कपूर अब अपनी अगली फिल्म पर काम करने के लिए दुबई के लिए रवाना हो गए हैं।

इसके साथ ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर, अर्जुन कपूर ने कुछ घंटे पहले शेयर की गई अपनी स्टोरी में लिखा, "एन रूट। फिल्म नंबर #19" और दुबई के अपने पासपोर्ट और टिकट की एक तस्वीर शेयर की। वहीं इससे पहले कल शाम अर्जुन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।


बता दें कि, अपने काम के लिए जाते समय अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को याद किया। वहीं यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी और जिसमें अर्जुन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके साथ ही अर्जुन ने आज सुबह अपने जेट में बैठे हुए लिखा, "देखो, मैं फ्लाइट @parineetichopra पर किससे मिला था और इन-फ्लाइट फिल्में देखते हुए यह कैप्शन शेयर किया।


हालांकि परिणीति ने अभी तक अपनी फिल्म "इश्कजादे" के को-आर्टिस्ट को कोई जवाब नहीं दिया है।

इसके अलावा यशराज फिल्म्स द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर के साथ दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित और निर्मित, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने तीसरी बार "संदीप और पिंकी फरार" में मुख्य भूमिकाओं में एक साथ अभिनय किया। वहीं इससे पहले दोनों ने "नमस्ते इंग्लैंड" और "इश्कजादे" में साथ एक साथ काम किया था।

वहीं इस बीच अगर हम काम की बात करें तो, अर्जुन कपूर को हाल ही में मोहित सूरी की फिल्म "एक विलेन" रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी के साथ देखा गया था। वहीं इसके बाद अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर के साथ "द लेडी किलर" में नजर आएंगे। इसके साथ अर्जुन कपूर आसमान भारद्वाज की "कुट्टी" में तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह और कुमुद मिश्रा के साथ भी एक्टिंग करते हुए दिखाई देने।


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story