×

Arjun Kapoor-Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर ने 'छैय्या छैय्या' गाने पर मटकाई अपनी कमर

Arjun Kapoor-Malaika Arora: जाने-माने भारतीय फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने अपनी प्री-वेडिंग पार्टी रखी।जिसमें मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर शामिल हुए।

Shweta Srivastava
Published on: 27 Aug 2022 3:58 AM GMT
Arjun Kapoor-Malaika Arora
X

Arjun Kapoor-Malaika Arora (Image Credit-Social Media)

Arjun Kapoor-Malaika Arora: जाने-माने भारतीय फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने 26 अगस्त को शहर में अपनी प्री-वेडिंग पार्टी रखी। ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने से पहले उन्होंने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। कुणाल और अर्पिता 28 अगस्त को शादी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ये खास वेडिंग डे एक निजी समारोह होने वाला है। वहीँ कपल ने अपनी शादी से पहले, अपनी इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए प्री-वेडिंग पार्टी रखी। जिसमे कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं और इन ए-लिस्टर्स ने पार्टी में बेहतरीन परफॉरमेंस भी दी। वहीँ इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी शामिल हुए जिन्होंने अपने पावर पैक्ड परफॉरमेंस से सभी को दंग कर दिया।

इस पार्टी में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर से लेकर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर तक सभी सेलेब्रिटीज ने अपने स्पार्कलिंग आउटफिट्स के साथ इस इवेंट में चार चांद लगा दिए। अब, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका अरोड़ा को अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और सून टू बी ग्रूम कुणाल रावल के साथ डांस करते देखा जा सकता है। उन्होंने अपने हिट सांग 'छैय्या छैय्या' पर डांस किया। इवेंट के लिए, मलाइका ने एक खूबसूरत सफेद लहंगा पहना हुआ था जबकि अर्जुन कपूर ने एक ऑल-ब्लैक ऑउटफिट पहन रखा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुणाल और अर्पिता की शादी 28 अगस्त, 2022 को मुंबई के ताजमहल पैलेस में होगी। ये एक निजी समारोह होगा, कुणाल और अर्पिता ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला करने से पहले 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया। वहीँ सिंगर और रैपर बादशाह उनके इस खास दिन पर एक स्पेशल परफॉरमेंस देंगे। फैशन डिजाइनर-कपल ने शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर और कई बड़े सितारों के साथ मिलकर काम किया है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story