×

Arjun Kapoor Malaika Arora: मलाइका ने अर्जुन कपूर संग भेजी फोटो, हिल गया सबका दिमाग

Arjun Kapoor and Malaika Arora: अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी और मलाइका की एक तस्वीर शेयर की है जिसमे दोनों किसी शॉप पर बैठे नज़र आ रहे हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 5 July 2022 3:03 PM GMT
Arjun Kapoor and Malaika Arora
X

Arjun Kapoor and Malaika Arora (Image Credit-Social Media)

Arjun Kapoor and Malaika Arora: मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं। जहाँ लोग उनकी शादी की अटकलें लगाते रहते हैं वहीँ ये कपल इससे अलग अपनी दुनिया में मस्त रहता है। दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी करते रहते हैं। वहीँ अब अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी और मलाइका की एक तस्वीर शेयर की है जिसमे दोनों किसी शॉप पर बैठे नज़र आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा काफी समय से साथ हैं अक्सर ही उन्हें हेटर्स का सामना भी करना पड़ता है। कोई दोनों की उम्र का मज़ाक उड़ाते हैं तो कोई अर्जुन को मलाइका और अरबाज़ खान के रिश्ते के टूटने का ज़िम्मेदार मानकर उन्हें कोसते नज़र आते हैं। लेकिन दोनों दुनिया की परवाह किये बिना एक साथ अक्सर स्पॉट होते हैं तो कभी दोनों अपनी फोटोज और वीडियोस शेयर करते हैं। ऐसी ही सुपर क्यूट पिक्चर अर्जुन ने अपने इंस्ट्राग्राम हैंडल से शेयर की है जिसमे दोनों एक दूसरे के साथ बैठे नज़र आ रहे हैं। अर्जुन ने इस फोटो को कैप्शन दिया है,'एक शॉपेरहोलिक के साथ सेल्फी।'

कुछ देर पहले इस कपल ने अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। मलाइका अपने बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पेरिस गई हुई थीं जहाँ से उन्होंने अपनी कुछ थ्रोबाक तस्वीरें और वीडियो शेयर किया हैं । जिसमे दोनों काफी रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं । मलाइका ने फोटोज के साथ वीडियो भी शेयर किया है जिसमे वो काफी मस्ती करती नज़र आ रहीं हैं । कुछ तस्वीरों में वो एफिल टावर के पास खड़ी हुई हैं। साथ ही वो अर्जुन के बर्थडे पर पेरिस की सड़कों पर खूब मौज मस्ती करती नज़र आ रही हैं। साथ ही अर्जुन ने जो फोटो शेयर की है वो भी पेरिस की ही है।

कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' की लांच पार्टी में दिशा पाटनी,जॉन अब्राहम और तारा सुतरिया के साथ नज़र आये थे। वहीँ अब वो अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के पेरिस में बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर पर ढेरों कमैंट्स कर रहे हैं कुछ दोनों को एकसाथ देखकर खुश है तो वहीँ कुछ दोनों को ट्रोल भी कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट किया है, 'आपकी माँ से बड़ी होंगी ये।'

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story