×

Arjun Kapoor News: मलाइका से ब्रेकअप की खबरों पर अस्पताल में भर्ती अर्जुन, जानिए क्या हुआ है

Arjun Kapoor Health Update News: अर्जुन कपूर व मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आई सामने

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 7 Jun 2024 12:45 PM GMT
Arjun Kapoor Health News
X

Arjun Kapoor Health News

Arjun Kapoor News: कुछ समय पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) व मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। और दोनों ने आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया है। जिसके कुछ समय बाद मलाइका अरोड़ा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया था कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) व उनके बीच सबकुछ सही हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक और खबर तेजी से वायरल हो रही है। बता दे कि अर्जुन कपूर की तबीयत खराब हो चुकी है। और उनका इलाज चल रहा है। चलिए जानते हैं क्या हुआ है अर्जुन कपूर को

अर्जुन कपूर के हाँथो में आईवी ड्राप लगा हुआ है (Arjun Kapoor Health News)-

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (Arjun Kapoor Instagram) पर एक तस्वीर साझा कि है। जिसमें अर्जुन कपूर के हाथों में आईवी ड्रिप लगी हुई नजर आ रही है। इस दौरान अर्जुन कपूर बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर की वजह से एक्टर की हेल्थ को लेकर फैंस की टेंशन बढ़ गई है। अर्जुन कपूर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- पिछली बार

क्या हुआ है अर्जुन कपूर को (What Happened To Arjun Kapoor)-

मीडिया रिपोट्स कि माने तो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को आईवी ड्रिप तो लगी हुई थी। लेकिन वे बीमार नहीं हैं। यह एक विटामिन थेरेपी थी। ये विटामिन की हाई कंसंट्रेशन और मिनरल्स को डायरेक्टली ब्लडस्ट्रीम में देने का प्रोसेस है।

अर्जुन कपूर अपकमिंग फिल्म (Arjun Kapoor Upcoming Movie)-

इस समय अजय देवगन (Arjun Kapoor) व रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म Singham Again की शूटिंग में व्यस्त हैं। सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर विलेन का किरदार निभा रहे हैं। जिसकी तस्वीरे अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। तो वहीं इसके अलावा अर्जुन कपूर बोनी कपूर की फिल्म नो एंट्री के सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं। ऐसी खबरें कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story