TRENDING TAGS :
Mere Husband Ki Biwi Trailer: रकुल व भूमि के बीच छिड़ी जंग, किसके होंगे अर्जुन कपूर, ट्रेलर रिलीज
Mere Husband Ki Biwi Trailer: मेरे हसबैंड की बीवी मूवी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, ट्रेलर मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट आयोजित कर लॉन्च किया गया|
Mere Husband Ki Biwi Trailer Out: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी की वजह से चर्चाओं में हैं, बीते दिन ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किया गया था, और बताया गया था कि ट्रेलर शनिवार के दिन यानी कि आज रिलीज किया जाएगा। मेकर्स के कहे अनुसार मेरे हसबैंड की बीवी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो बेहद मजेदार है, आइए आपको भी दिखाते हैं।
मेरे हसबैंड की बीवी का ट्रेलर (Mere Husband Ki Biwi Trailer Out)
मेरे हसबैंड की बीवी मूवी का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, ट्रेलर मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट आयोजित कर लॉन्च किया गया, जहां फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। मेरे हसबैंड की बीवी के ट्रेलर की बात करो तो यह कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है, ट्रेलर में कुछ ऐसे डायलॉग सुनने को मिल रहा है, जिसे सुन दर्शक अपनी हंसी कंट्रोल ही नहीं कर पाएंगे। अर्जुन कपूर के पीछे रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर हाथ धोकर पड़ी हैं। अर्जुन कपूर की Ex वाइफ के किरदार में भूमि पेडनेकर हैं, जबकि रकुल प्रीत सिंह उनकी गर्लफ्रेंड हैं, लेकिन अब दोनों ही अर्जुन कपूर को पाना चाहती हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कहानी के अंत में क्या होता है और अर्जुन कपूर की शादी किससे होगी।
मेरे हसबैंड की बीवी मूवी रिलीज डेट (Mere Husband Ki Biwi Movie Release Date)
अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी एक रोमांस कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मुदस्सर अजीज द्वारा किया गया है। इस फिल्म में आदित्य सील और डीनो मोरिया भी अहम किरदार में हैं। बताते चलें कि इस फिल्म को जैकी भगनानी और वासु भगनानी ने प्रोड्यूस किया है, फिल्म 21 फरवरी को बड़े पर्दे पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।