×

Arjun Kapoor ने 4 करोड़ के घाटे में बेचा अपना आलीशान घर, क्या गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा हैं इसकी वजह ?

Arjun Kapoor Sells Flat: अर्जुन ने अपना अपार्टमेंट बेच दिया है वो भी 4 करोड़ के घाटे में। आइये जानते हैं क्या वजह थी जो अर्जुन को इस अपार्टमेंट को घाटे में बेचना पड़ा।

Shweta Srivastava
Published on: 21 July 2022 11:16 AM GMT
Arjun Kapoor Sells Flat
X

Arjun Kapoor Sells His Flat (Image Credit-Social Media)

Click the Play button to listen to article

Arjun Kapoor Sells Flat: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आजकल सुर्ख़ियों में हैं अभी उनकी फिल्म एक विलन रिटर्न्स भी रिलीज़ होने वाली है वहीँ अर्जुन से जुडी एक खबर आ रही है। उन्होंने अपना अपार्टमेंट बेच दिया है वो भी 4 करोड़ के घाटे में। जी हाँ सही सुना आपने। अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले ही अपना जुहू स्थित रहेजा ऑर्किड अपार्टमेंट 20 करोड़ में खरीदा था लेकिन अब उन्होंने इसे 16 करोड़ में बेच दिया है। आइये जानते हैं क्या वजह थी जो अर्जुन को इस अपार्टमेंट को इतनी जल्दबाज़ी में घाटे में बेचना पड़ा।

अर्जुन ने अपना सी-फेसिंग अपार्टमेंट जो 4364 स्क्वेयर फीट का था साथ ही खास बात ये थी कि उनका ये घर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के अपार्टमेंट से काफी नज़दीक स्थित था। दरअसल अर्जुन कपूर अभी जुहू स्थित रहेजा ऑर्किड में रहते हैं, जबकि मलाइका 81 Aureate बिल्डिंग में रहती हैं। लेकिन अब अर्जुन ने ये कदम क्यों उठाया ये सभी के मन में ख्याल आ रहा है तो हम आपको बताते हैं कि इसकी वजह क्या है। क्यों अर्जुन ने ये घर बेच दिया वो भी 4 करोड़ के घाटे में। आपको बता दें अर्जुन का ये घर 4बीएचके अपार्टमेंट था, जो सी-फेसिंग था इसमें स्पा से लेकर लाइब्रेरी, पूल और मिनी गोल्फ कोर्स जैसी कई लग्जरी सुविधाएं भी मौजूद थीं। लेकिन अर्जुन ने अब ये घर किसी और को सौप दिया है। गौरतलब है कि इसी बिल्डिंग में सोनाक्षी सिन्हा और करण कुंद्रा का भी घर है।

फ़िलहाल आपको बताते हैं कि अर्जुन अब मलाइका के साथ ही रहने वाले हैं इसलिए उन्होंने अपना घर बेच दिया है दोनों एक नया घर खोज रहे हैं और जल्द ही दोनों साथ में यानि रहने वाले। इसके चलते उन्होंने ये घर बेचने का फैसला लिया है। लेकिन उन्होंने इसे इतनी जल्दबाज़ी और घाटे में क्यों बेचा इसके पीछे की बात अभी साफ़ नहीं हो पाई है। फिलहाल अर्जुन के घर बेचने के पीछे की वजह की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन और मलाइका अब साथ ही एक फ्लैट में रहने वाले हैं।

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर का यह अपार्टमेंट 4364 स्क्वेयर फीट में है और हर लिहाज़ से ये काफी बेहतरीन फ्लैट में से एक है। फिलहाल अटकलें ये भी लगाई जा रहीं हैं कि अर्जुन कपूर का करियर कुछ खास चल नहीं रहा है यूँ तो उनके पास अभी कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनमे एक विल्लन रिटर्न्स रिलीज़ होने वाली है वहीँ इसके अलावा उनके पास 'कुत्ते' और 'द लेडी किलर' जैसी फिल्में भी हैं। साथ ही आपको बता दें अर्जुन एक फिल्म का 5 से 7 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। लेकिन बीते कुछ समय से उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story