×

एक्टर अरमान कोहली फरार, GF ने लगाया मारपीट व धमकी देने का आरोप

suman
Published on: 6 Jun 2018 4:01 AM GMT
एक्टर अरमान कोहली फरार, GF ने लगाया मारपीट व धमकी देने का आरोप
X
मोदी सरकार के आर्थिक सलाहकार अरविंद ने दिया इस्तीफा 

मुंबईः एक्टर अरमान कोहली इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, अरमान के खिलाफ उनकी गर्लफ्रैंड नीरू ने मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। नीरू ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया है। खबरों के मुताबिक रविवार शाम 5.30 बजे के आस-पास अरमान और नीरू का घर पर पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है उसके मुताबिक, अरमान पर आईपीसी की धारा 323, 326 , 504 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ है।

सुनंदा मर्डर केस: शशि थरूर पर बतौर आरोपी चलेगा मुकदमा, 7 जुलाई से पेशी

अगर अरमान पर लगे आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें 7 साल की सजा हो सकती है।गुस्से में अरमान ने अपनी गर्लफ्रैंड को सीड़ियों से धक्का दे दिया और बाद में मारपीट भी की। इस मारपीट में नीरू के सिर पर गहरी चोट आई है। नीरू का कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद से ही अरमान लापता है।

अरमान ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले अरमान का अफेयर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में बबीता जी का रोल निभाने वाली मुनमुन दत्ता से भी था। मुनमुन के साथ भी अरमान ने मारपीट की थी। उन्होंने भी अरमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अरमान को फाइन भी भरना पड़ा था। इसके अलावा तनीषा मुखर्जी के साथ उनके अफेयर की खबरें आ चुकी हैं।

suman

suman

Next Story