×

बिग बॉस के Ex कंटेस्टेंट ने गर्लफ्रेंड के साथ की मारपीट, दर्ज हुई FIR

shalini
Published on: 5 Jun 2018 6:19 AM GMT
बिग बॉस के Ex कंटेस्टेंट ने गर्लफ्रेंड के साथ की मारपीट, दर्ज हुई FIR
X

मुंबई: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर अरमान कोहली एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उनपर गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है जिसके चलते उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करायी गई है। फिलहाल मीनू को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

SO SAD:रणवीर सिंह की दादी मां का निधन, लंबे समय से चल रही थी बीमार

हो सकती हुई सात साल की सजा

ख़बरों की माने तो मीनू ने ने रविवार की रात को सांता क्रूज (पश्चिम) पुलिस स्टेशन में अरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अरमान के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 326 के तरह केस दर्ज किया है। ऐसे में अगर अरमान दोषी पाए गए तो उन्हें सात साल जेल की सजा भी हो सकती है। वहीं अरमान से पूछताछ के लिए पुलिस उनके घर भी गई, लेकिन अरमान घर में मौजूद नहीं थे।

बता दें, दोनों ही साल 2015 से एक साथ लिव इन में रह रहे थे। अरमान और नीरू एक दूसरे से एक कॉमन फ्रेंड के जरिये मिले और फिर डेटिंग का सिलसिला जारी हो गया। हालांकि नीरू से पहले अरमान तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को डेट कर चुके हैं। उस दौरान मुनमुन ने भी अरमान पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा अरमान बिग बॉस में उनकी नजदीकियां काजोल की बहन तनीषा से बढ़ी थी, लेकिन घर से बाहर आने के कुछ समय बाद उनका भी ब्रेकअप हो गया था।

shalini

shalini

Next Story