×

राखी सावंत की गिरफ्तारी को पंजाब पुलिस ने किया इंकार, रामायण रचयिता पर किया था ऐसा कमेंट

By
Published on: 4 April 2017 11:10 AM GMT
राखी सावंत की गिरफ्तारी को पंजाब पुलिस ने किया इंकार, रामायण रचयिता पर किया था ऐसा कमेंट
X

लुधियाना: आए दिन अपने बेबाकी की वजह से मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाली आइटम गर्ल राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। राखी सावंत के बेतुके कमेंट्स से बॉलीवुड से लेकर पॉलिटिक्स तक में, कोई नहीं बचता है। कभी वह बाबा रामदेव का नाम लेकर हिट हो जाती हैं, तो कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से।

कुछ टाइम पहले उन्होंने हिंदुओं के महाग्रंथ रामायण को लिखने वाले वाल्मीकि के बारे में कमेंट किया था कि वो चोर से संत बन गए। ऐसे ही मीका सिंह हैं वह पहले कुछ और थे और आज कुछ और बन गए हैं। उनके इस कमेंट से वाल्मीकि समाज काफी नाराज हुआ था और उसने राखी सावंत की गिरफ्तारी की मांग भी की थी।

खबरें आ रही थी कि पंजाब पुलिस ने राखी को अरेस्ट कर लिया है पर इस बारे में पंजाब पुलिस ने साफ मना कर दिया है, जिसकी वजह से स्थिति उलझी नजर आ रही है। इससे पहले अदालत ने राखी सावंत को 9 मार्च को अदालत के सामने पेश होने का आदेश दिया था। लेकिन राखी नहीं पेश हुई, जिसके चलते अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।

शिकायतकर्ताओं की मानें तो राखी ने वाल्मीकि समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इस मामले की सुनवाई 10 अप्रैल को होनी है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या बोली थी हाल ही में राखी सलमान खान के बारे में

सभी जानते हैं कि राखी सावंत काफी बेबाक हैं। पर हाल ही में उन्होंने सलमान खान के बारे में जो बोला, वह शायद उनके फैंस को नागवार गुजर सकता है। जी हां, अपनी गिरफ्तारी को लेकर राखी सावंत ने कहा था कि वह कोई सलमान खान नहीं, जिन्हें कभी भी जेल में डाल दिया जाए।

फिलहाल पुलिस उन्हें अरेस्ट कर चुकी है। जल्द ही आपको पता चल जाएगा कि अदालत क्या फैसला लेगी?

Next Story