×

Article 370 Box Office Collection: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 को बॉक्स ऑफिस पर मिली अच्छी शुरूआत

Article 370 Box Office Collection: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 से जिस तरह की उम्मीद मेकर्स को थी, फिल्म पहले दिन उस उम्मीद पर खरी उतरी, जानिए कितने करोड़ की फिल्म ने की कमाई

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 24 Feb 2024 4:57 AM GMT
Article 370 Box Office Collection: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 को बॉक्स ऑफिस पर मिली अच्छी शुरूआत
X

Article 370 Box Office Collection: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) बॉक्स ऑफिस पर कल यानि 23 फरवरी 2024 को रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही आसार लगाए जा रहे थे कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत देखने को मिल सकती है। और हुआ भी कुछ ऐसा ही दर्शको को ये फिल्म बहुत पसंद आयी हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की व दूसरे दिन फिल्म कितना कमा सकती है।

Article 370 Box Office Collection Day 1-

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत ही है। बता दे कि आर्टिकल 370 (Article 370) ने पहले दिन भारत में 5.75 करोड़ रूपए (Article 370 Box Office Collection Day 1) तक की कमाई की है। ज्योति देशपांडे, आदित्य धर व लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 23 फरवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कल शुक्रवार होने की वजह से वीकेंट था, इसके बावजूद भी फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की है।

Article 370 Box Office Collection Day 2-

जिस तरह से यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5 करोड़ का आकड़ा पार किया है। और फिल्म को दर्शको द्वारा अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की स्टोरी से लेकर किरदार एक चीज की तारीफ की जा रही है। इन सबको देखते हुए यही अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि आज यानि शनिवार को वीकेंट ऑफ होने की वजह से फिल्म की कमाई के आकड़ो में उछाल देखा जा सकता है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 8-10 करोड़ (Article 370 Box Office Collection Day 2) के बीच कमाई कर सकती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story