×

Article 370 Collection: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 हिट या फ्लॉप जानिए वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Article 370 Collection: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानिए पहले दिन कितने करोड़ तक कमाई कर सकती है, ये फिल्म...

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 22 Feb 2024 2:29 PM GMT
Article 370 Collection: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 हिट या फ्लॉप जानिए वर्ल्डवाइड कलेक्शन
X

Article 370 Collection Day 1 Prediction: यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 जोकि इस समय चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का टाइटल ही कुछ ऐसा है, फिल्म रिलीज होने से पहले ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तारीफ पा चुकी है। यामी गौतम की फिल्म का ट्रेलर जिस दिन रिलीज हुआ था। इस हफ्ते शुक्रवार यानि 23 फरवरी बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्म रिलीज हो रही हैं, जिसमें यामी गौतम की आर्टिकल 370 हैं और दूसरी विद्युत जामवाल व अर्जुन रामपाल स्टारर क्रैक बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगी। आज हम ये जानेंगे कि फिल्म आर्टिकल 370 बॉक्स ऑफिस पर हीट रहेगी या फ्लॉप

आर्टिकल 370 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वन (Article 370 Box Office Collection Day 1)-

आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार निर्माता व फिल्म ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने आर्टिकल 370 के पहले दिन के कल्केशन (Article 370 Box Office Collection) की भविष्यवाणी कर चुके है। जौहर ने बताया कि- आर्टिकल 370 को यदि सरकार की तरफ से प्रोत्साहन मिलता हैं, तो फिल्म को मद्द मिलेगी और यही नहीं फिल्म का ट्रेलर भी दर्शको द्वारा काफी पसंद किया गया है। इन सबको देखते हुए यही कहा जा सकता हैं कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2-3 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है।

आर्टिकल 370 वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Article 370 Worldwide Collection Day 1)-

यदि हम फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370 Collection) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करे तो फिल्म भारत के अलावा अन्य देशो में कितनी पसंद की जाएगी ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। अंदाजा लगाया जाए तो फिल्म आर्टिकल 370 वर्ल्ड लेवल पर 2-5 करोड़ तक के बीच कमाई कर सकती है।

आर्टिकल 370 बजट (Article 370 Budget)-

यदि हम फिल्म आर्टिकल 370 के बजट की बता करे तो यह फिल्म कुल 50 करोड़ की लागत से बनाई गई है। अब देखने लायक होगा कि फिल्म अपने बजट तक की कमाई कितने दिनों में कर सकती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story