×

कश्मीरी गायक का आरोप- आर्टिकल 370 हटने के बाद मकान मालिक ने घर से निकाला

कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के करीब एक महीने बाद घाटी से मुंबई वापस लौटे एक कश्मींरी गायक को उस वक्त झटका लगा जब उनके मकान मालिक ने घर से निकलने के लिए कह दिया।

Aditya Mishra
Published on: 9 April 2023 7:00 PM GMT
कश्मीरी गायक का आरोप- आर्टिकल 370 हटने के बाद मकान मालिक ने घर से निकाला
X

मुंबई: कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के करीब एक महीने बाद घाटी से मुंबई वापस लौटे एक कश्मीरी गायक को उस वक्त झटका लगा जब उनके मकान मालिक ने घर से निकलने के लिए कह दिया।

आरोप है कि जब उसने इस मामले में पुलिस से शिकायत की तब जाकर उसे फ्लैट में दाखिल होने की अनुमति मिल पाई।

ये भी पढ़ें...पकिस्तान खतरे में: शांति वार्ता रद्द होने से अब होगा ये हाल

ये है पूरा मामला

कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज इलाके के मूल निवासी आदिल गायन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए मुंबई में रह रहे हैं। जिस वक्त कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया उस वक्त वे कश्मीर में अपने घर पर ही थे।

आदिल के मुताबिक, कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वे बड़ी मुश्किल से दोबारा मुंबई पहुंचे थे।

लेकिन 5 सितंबर को जब वह अपने किराए के घर पर पहुंचे तो मकान मालिक ने उन्हें घर खाली करने के लिए कह दिया और उन्हें वहां रहने नहीं दिया।

ये भी पढ़ें...कांपता है पाकिस्तान: जब भी सुनता है भारतीय सेना के इस अफसर का नाम

इसके बाद जब मामला मुंबई पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने आदिल की मदद की और उसे किराए के रूम में रहने की अनुमति मिल सकी।

लेकिन आदिल के मुताबिक अब भी उसके दोस्त और लोग उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। हाल ही में उसने मदद की अपील भी की है।

बता दें कि कश्मीर के रहने वाले आदिल हाल ही में एक वीडियो के बाद इंटरनेट सिंगिग सेंसेशन बन गए थे। उन्हें यू ट्यूब पर लाखों लोगों द्वारा देखा गया था।

उन्होंने कश्मीरी संगीत को नई दिशा और आकार दिया। उनका यह वीडियो कश्मीर के युवाओं में भी काफी पॉपुलर हुआ था।

ये भी पढ़ें...ये क्या? बिना हेलमेट पहने कार चलाई तो कर दिया चालान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story