×

Bhojpuri Song: इस भोजपुरी हसीना के हॉट अंदाज पर फिसला अल्लू अरविंद का दिल, देखते ही कर बैठे बड़ी गलती

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Gana: भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu Video Song) का हालिया रिलीज हुआ वीडियो सॉन्ग जबरदस्त गर्दा उड़ा रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 23 Aug 2023 1:34 PM GMT
Bhojpuri Gana Arvind Akela Kallu: भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu Video Song) का हालिया रिलीज हुआ वीडियो सॉन्ग जबरदस्त गर्दा उड़ा रहा है। अभिनेता के इस वीडियो सॉन्ग का नाम "फसल बाडू का" (Fasal Badu ka Song) है, जो यकीनन आने वाले समय में दर्शकों के फेवरेट गानों की लिस्ट में शामिल होने जा रहा है। अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी की दुनिया के एक बेहतरीन अभिनेता होने के एक कमाल के सिंगर हैं, जब भी उनका कोई नया गाना रिलीज होता है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त ट्रेंड करता है।

इस हसीना पर आया अरविंद अकेला कल्लू का दिल

भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का गाना "फसल बाडू का" दर्शकों को इतना अधिक पसंद आ रहा है कि इस गाने पर जमकर Reels बनाए जा रहें हैं। इस गाने पर भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू संग भोजपुरी की हॉट दिवा आरोही सिंह (Bhojpuri Actress Aarohi Singh) नजर आ रहीं हैं। गाने में अभिनेत्री आरोही सिंह का बेहद ही हॉट अंदाज (Aarohi Singh Hot Photos) देखने को मिल रहा है।

अभिनेत्री आरोही सिंह की इन्हीं हॉट अदाओं पर अरविंद अकेला कल्लू का दिल आ गया और वे उनके साथ खूब रोमांस करते दिख रहें हैं। अरविंद और आरोही का हॉट रोमांस दर्शकों के पसीने छुड़ा दे रहा है|

अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को मिला धमाकेदार रिस्पॉन्स

भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और आरोही सिंह पर फिल्माए गए गाने "फसल बाडू का" को बहुत ही जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। हाल फिलहाल में ही ये गाना रिलीज हुआ है और अभी से ही इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं, वहीं व्यूज की संख्या लगातार तेजी से बढ़ ही रही है। बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को उनके साथ ही भोजपुरी की मशहूर बाला शिल्पी राज (Bhojpuri Singer Shilpi Raj) ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है जबकि म्यूजिक कंपोज किया है प्रियांशु सिंह ने, वहीं गाने के वीडियो को दीपांश सिंह ने डायरेक्ट किया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story